Taimur Ali Khan Cute Photos: करीना कपूर ने शेयर की बेटे तैमूर अली खान और इनाया नौमी खेमू की ये क्यूट फोटो
अभिनेता कुणाल खेमू और अभिनेत्री सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी खेमू मंगलवार को तीन साल की हो गई. इनाया की मामी व अभिनेत्री करीना कपूर खान ने उनके लिए एक प्यारा सा संदेश साझा किया.
Taimur Ali Khan Cute Photos: अभिनेता कुणाल खेमू और अभिनेत्री सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी खेमू (Inaaya Naumi Kemmu) मंगलवार को तीन साल की हो गई. इनाया की मामी व अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) ने उनके लिए एक प्यारा सा संदेश साझा किया. करीना ने अपने बेटे तैमूर के साथ इनाया की एक प्यारी सी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "हमारी खूबसूरत इनाया को जन्मदिन मुबारक हो."
सोहा ने भी इस खास मौके पर एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें इनाया अपने माता-पिता के साथ कैमरे की तरफ पोज देती नजर आ रही हैं. सोहा ने इसके साथ लिखा, "आज इनाया तीन साल की हो गई."
करीना की शादी सोहा के बड़े भाई अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से हुई है. करीना और सैफ ने साल 2016 में तैमूर का अपनी जिंदगी में स्वागत किया, जबकि इसके साल बाद सोहा और कुणाल माता-पिता बने.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

