बॉलीवुड

फिल्म 'रश्मि रॉकेट' से तापसी पन्नू का दमदार लुक आया सामने, देखें तस्वीर

तापसी पन्नू की फिल्म 'मिशन मंगल' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में उनके अभिनय को भी खूब सराहा गया है. अब उनके अगले प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है. हम यहां पर फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की बात कर रहे हैं

फिल्म 'रश्मि रॉकेट' से तापसी पन्नू का दमदार लुक आया सामने, देखें तस्वीर
तापसी पन्नू (Photo Credits: Instagram)

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में उनके अभिनय को भी खूब सराहा गया है. अब उनके अगले प्रोजेक्ट का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है. हम यहां पर फिल्म 'रश्मि रॉकेट' (Rashmi Rocket) की बात कर रहे हैं. इस फिल्म में वह एक एथलीट की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी. उनका लुक काफी दमदार है और इसे देखने के बाद इस फिल्म के लिए आपकी उत्सुकता और भी बढ़ जाएगी.

तापसी ने फिल्म के मोशन पोस्टर को अपने इन्स्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "ऑन यौर मार्क्स..गेट सेट...हालो....मिलिए दिमाग से मजबूत और कभी न डरने वाली रश्मि रॉकेट से....जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी." एक नजर डालिए तापसी के लुक पर:-

यह भी पढ़ें:- तापसी पन्नू को हंसिका मोटवानी ने 4 दिन बाद दी जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस ने दिया ये मजेदार जवाब

अक्षय कुमार ने भी फिल्म के मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि, "तापसी के अगले मिशन के लिए रॉकेट तैयार है और अब वो ट्रैक्स पर दौड़ेंगी. आपके सामने फिल्म 'रश्मि रॉकेट' से तापसी की झलक प्रस्तुत कर रहा हूं."

आपको बता दें कि आकर्ष खुराना इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. उन्होंने इससे पहले फिल्म 'कारवां' का निर्देशन किया था. तापसी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, "मैं आइडिया सुनते ही कहानी से काफी प्रभावित हुई थी. ये उन फिल्मों में से एक है जिसकी स्क्रिप्ट के तैयार होने का मैं इंतजार कर रही थी ताकि मैं इसे कर सकूं. मुझे इस बात ने सबसे ज्यादा उत्साहित किया कि उनकी लाइफ में इतना ह्यूमन ड्रामा है जो उनकी कहानी को बाकी एथलीट की कहानियों से अलग बनाती है."

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2019 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).