तापसी पन्नू को हंसिका मोटवानी ने 4 दिन बाद दी जन्मदिन की बधाई, एक्ट्रेस ने दिया ये मजेदार जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने 1 अगस्त को अपना 32वां जन्मदिन मनाया था. उनके बर्थडे के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने उन्हें विश किया था मगर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी को ऐसा करने में थोड़ी देरी हो गई. दरअसल, हंसिका ने तापसी को चार दिन बाद जन्मदिन की बधाई दी. एक्ट्रेस ने इस बात का जरा भी बुरा नहीं माना और हंसिका के ट्वीट का मजेदार जवाब दिया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने 1 अगस्त को अपना 32वां जन्मदिन मनाया था. उनके बर्थडे के मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने उन्हें विश किया था मगर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) को ऐसा करने में थोड़ी देरी हो गई. दरअसल, हंसिका ने तापसी को चार दिन बाद जन्मदिन की बधाई दी. एक्ट्रेस ने इस बात का जरा भी बुरा नहीं माना और हंसिका के ट्वीट का मजेदार जवाब दिया.
हंसिका ने ट्वीट कर लिखा था कि, " हैप्पी बर्थडे तापसी...हमेशा जगमगाती रहो... ." इसका जवाब देते हुए तापसी ने लिखा कि, "शुक्रिया हंसिका...4 दिन बाद भी मैं सेलिब्रेट कर रही हूं." फिर हंसिका को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने लिखा कि, "ओह! मेरी गलती थी." तापसी ने फिर उनके ट्वीट का जवाब दिया और लिखा कि, "कोई दिक्कत नहीं है. आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया."
Thankq hansika. 4 days later m still celebrating 😁
— taapsee pannu (@taapsee) August 5, 2019
No problem sweetheart. Thankq so much for the wishes 😁🤗
— taapsee pannu (@taapsee) August 5, 2019
आपको बता दें कि तापसी पन्नू जल्द ही फिल्म 'मिशन मंगल' में नजर आएंगी. फिल्म में अक्षय कुमार प्रमुख भूमिका में है. साथ ही 'मिशन मंगल' में शरमन जोशी, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा और कीर्ति कुल्हारी जैसे स्टार्स भी अहम रोल में है. फिल्म को एस शंकर ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. इसी दिन जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2019 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

