बॉलीवुड

'Gold Digger' बोलने वालों को Sushmita Sen का करारा जवाब, कहा-मैंने सोने से ज्यादा हीरे को प्राथमिकता दी है

सुष्मिता सेन बीते कुछ दिनों से ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. 14 जुलाई की शाम ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ अपने प्यार का इजहार करते हुए एक्ट्रेस के साथ तस्वीरें शेयर की थी.

'Gold Digger' बोलने वालों को Sushmita Sen का करारा जवाब, कहा-मैंने सोने से ज्यादा हीरे को प्राथमिकता दी है
सुष्मिता सेन-ललित दोदी (Photo Credits: Instagram)

सुष्मिता सेन बीते कुछ दिनों से ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. 14 जुलाई की शाम ललित मोदी ने सुष्मिता के साथ अपने प्यार का इजहार करते हुए एक्ट्रेस के साथ तस्वीरें शेयर की थी. तभी से यह कपल ट्रोलर्स के निशाने पर है. यहां तक कि ट्रोलर्स ने सुष्मिता को गोल्ड डिगर कह दिया. लोगों ने बोला है कि वे ललित मोदी के साथ रिश्ते में पैसों के लिए हैं. इन ट्रोलर्स को पहले ललित मोदी और अब सुष्मिता सेन ने करारा जवाब दिया है.

सुष्मिता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से स्विमिंग पूल में उतरते हुए मोनोकिनी में एक तस्वीर शेयर की है और एक लंबा नोट लिखा है. इसमें एक्ट्रेस ने कहा है कि  मेरा नाम गोल्ड डिगर, दौलत की लालची कहकर सोशल मीडिया पर काफी उछाला जा रहा है. मेरी खूब आलोचना की जा रही है. लेकिन मैं इन आलोचनाकर्ताओं की बिल्कुल भी परवाह नहीं करती. मैं सोना नहीं बल्कि हीरे की परख रखने का हुनर रखती हूं. ऐसे में कुछ बुद्धिजीवियों के जरिए गोल्ड डिगर कहना उनकी निचली मानसिकता को साफ-साफ दिखाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

 

सुष्मिता सेन ललित मोदी से पहले रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं. पर सुष्मिता का रोहमन से अफेयर ढाई साल तक ही चला। अब दोनों अच्छे दोस्त हैं.  रोहमन सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2022 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).