बॉलीवुड

सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग शेयर किया Hot वर्कआउट Video, रिलेशनशिप पर दी ये अहम सलाह

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों लॉकडाउन में अपने फैंस को फिटनेस गोल्स दे रही हैं. सुष्मिता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड रोह्मन शॉल के साथ घर पर वर्कआउट करती हुईं नजर आ रही हैं.

सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग शेयर किया Hot वर्कआउट Video, रिलेशनशिप पर दी ये अहम सलाह
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों लॉकडाउन (Lockdown) में अपने फैंस को फिटनेस गोल्स दे रही हैं. सुष्मिता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड रोह्मन शॉल (Rohman Shawl) के साथ घर पर वर्कआउट करती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो को पोस्ट करके सुष्मिता ने फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करने के साथ ही खासतौर पर कपल्स के लिए एक रिलेशनशिप एडवाइस भी दी है.

सुष्मिता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, "मेरे सख्त दोस्त रोहमन शॉल आई लव यू. एक स्थिर रिश्ते में संतुलन, फ्लेक्सिबल माइंड, आपसी ताकत और विश्वास होना बहुत जरुरी है. ये पोश्चर कितना प्रतीकात्मक है!!! आई लव यू गायस."

ये भी पढ़ें: सुष्मिता सेन 26 साल पहले आज के दिन ही बनी थी मिस यूनिवर्स, बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने रोमांटिक अंदाज में किया विश

आपको बता दें कि बीते काफी समय से सुष्मिता और रोहमन के डेट करने की खबरें मीडिया में सुनने को मिल रही थी. भले ही इन दोनों ने इस विषय पर मीडिया में चुप्पी साध रखी है लेकिन इनके सोशल मीडिया पोस्ट्स ने इन खबरों पर भी मुहर लगा दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).