बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार की तलाश में जुटी NCB, बताए जा रहे हैं फरार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सुशांत के दोस्त और असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार की तलाश में जुटी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक वो फरार बताए जा रहे हैं.

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार की तलाश में जुटी NCB, बताए जा रहे हैं फरार
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की हत्या के मामले में NCB लगातार जांच कर रही हैं. इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सुशांत के दोस्त और असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार की तलाश में जुटी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक वो फरार बताए जा रहे हैं. दरअसल पवार को ड्रग्स मामले में NCB ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वो नहीं आए. जिसके बाद से ही वो फरार बताए जा रहे हैं. दरअसल ऋषिकेश से पिछले साल सितंबर महीने में NCB ने पूछताछ की थी. इस मामले उनका नाम एक ड्रग्स सप्लायर ने लिया था.

ANI ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है. जिसमें बताया गया है कि असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार को NCB तलाश रही है. वो कल से ही फरार हो गए हैं. उन्हें एजेंसी के सामने हाजिरी लगानी थी. एजेंसी उनसे सुशांत ड्रग्स मामले में पूछताछ करना चाहती थी. लेकिन उससे पहले से ही ऋषिकेश पवार गायब है.

पिछले साल जब जून महीने में सुशांत की बॉडी उनके घर पर मिली तभी से सीबीआई इसकी जांच में जुट गई. जिसके बाद ड्रग्स एंगल सामने आया तो NCB की भी एंट्री हुई है. जिसके बाद से एनसीबी मामले की जांच में जुटी हुई है. जिसमें कई बॉलीवुड सितारों के साथ भी पूछताछ की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).