सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर से निराश फैन ने किया सुसाइड, फांसी लगाकर दी जान
मृतक ने मंगलवार की सुबह अपने निर्माणाधीन मकान के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. वो सुशांत के निधन से परेशान था.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है. महज 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत द्वारा उठाया गया ये कदम सभी को हैरान कर रहा है. सभी के मन में यही सवाल है कि आखिर ऐसी कौन से बात थी जिससे परेशान होकर सुशांत सिंह राजपूत ने ये कदम उठा लिया. इस बीच अब खबर आ रही है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जानकारी पाकर उनके फैन ने भी सुसाइड कर लिया है. जी न्यूज़ की खबर के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के एक फैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नालंदा जिले के लोदीपुर गांव में रहने वाला ये फैन सुसाइड से पहले बार-बार कह रहा था कि, सुशांत मर नहीं सकते हैं.
खबर के मुताबिक मृतक ने मंगलवार की सुबह अपने निर्माणाधीन मकान के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. काफी देर तक जब वो नहीं लौटा तो परिवार उसे ढूढने लगा और फिर नए घर में उसकी लटकती लाश मिली. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के चलते वो डिप्रेशन में चल रहा था.
आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई सेलेब्स ने उनके ऐसा करने पर सवाल उठाए हैं. कंगना रनौत ने दावा किया कि फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें सही सम्मान नहीं दिया है जिसके चलते वो परेशान थे और वो टूट गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

