बॉलीवुड

सुशांत सिंह के थ्रोबैक वीडियो से हुआ खुलासा, सबसे ज्यादा मौत से डरता था सुसाइड करने वाला ये एक्टर

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के साथ इंटरव्यू में सुशांत से जब ये पूछा गया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है तो उन्होंने कहा मौत से.

सुशांत सिंह के थ्रोबैक वीडियो से हुआ खुलासा, सबसे ज्यादा मौत से डरता था सुसाइड करने वाला ये एक्टर
सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Facebook)

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम ने सभी को हिला कर रख दिया. बॉलीवुड सितारों से लेकर आम इंसान तक हर कोई सुशांत के मौत पर दुख जाहिर करता नजर आया. सुशांत के इस कदम के पीछे डिप्रेशन को वजह बताया गया. हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी कौन वजह थी. जिसके चलते सुशांत ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो गए. सुशांत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार एक्टर के पुराने वीडियो शेयर किये जा रहे हैं और उनसे जुड़ी बातें हो रही हैं.

ऐसे में अब सुशांत सिंह राजपूत का एक इंटरव्यू सामने आया है. जिसमें वो कह रहे हैं कि उन्हें ‘मौत’ से बड़ा डर लगता है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा के साथ इंटरव्यू में सुशांत से जब ये पूछा गया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है तो उन्होंने कहा मौत से.

सुशांत ने कहा कि शायद मौत से. क्योंकि जब मैं 3 घंटे के लिए सोता हूं तो मुझे नहीं पता होता कि मैं कौन हूं. ऐसे में खुद को ना जान पाना डरा देने वाला है. शायद जब आप मरते हैं तो भी ऐसा ही होता है.

 

View this post on Instagram

 

Shattered 💔💔 Complete shattered to millions billions pieces 😭😭💔💔💔 . Unbearable Sushant 😢😢😢😭😭😭 Unbearable baby . sushantsinghrajput Come and take me with you Sushant , you promised to be always there for me , you promised that we both will be together forever and you put this emoji for me ✊❤️ forever and ever , don’t break your promises Sushant . We agreed that we are one soul in 2 bodies and I am mixed with your blood , I am just a reflection of your heart and charm . Do you remember how much you were happy hearing this from me 😭😭😭😭😭😭😭😢😢😢😢😢😢😢 . So pls my man don’t leave me alone in this worse hard life my love 😭😭😭💔💔💔💔 Take me with you 🙏 I am dreaming of the day I will be there with you in an eternal life forever ♾ 😭💔❤️ . Living and dying for you Sushant . And pls I beg you all don’t say the word Late before his name cauz it hurts my heart a lot 😭😭😭😭😢😢😢😢🙏🙏🙏 . #sushantsinghrajput #myman

A post shared by Nona Yousef (@nonasushantrajput) on

आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में कई लोग इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहें हैं. हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिरी ऐसी क्या वजह रही जो सुशांत ने सुसाइड जैसा कदम उठाया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2020 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).