बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' को-स्टार संजना संघी ने पोस्ट की यादगार फोटो, एक्ट्रेस के कंधे पर झपकी लेते दिखे एक्टर

सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने सबसे यादगार पलों को साझा करते हुए आज उनकी 'दिल बेचारा' को-स्टार संजना संघी ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है.

सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा' को-स्टार संजना संघी ने पोस्ट की यादगार फोटो, एक्ट्रेस के कंधे पर झपकी लेते दिखे एक्टर
संजना संघी और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) बीते 24 जुलाई को ऑनलाइन रिलीज कर दी गई. सुशांत को आखिरी बार देखना सभी के लिए बेहद भावुक कर देने वाला पल था और इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग काफी भावुक नजर आए तथा एक्टर को याद करते हुए पोस्ट्स भी किये. अब सुशांत के साथ अपने सबसे यादगार पलों को साझा करते हुए आज उनकी 'दिल बेचारा' को-स्टार संजना संघी (Sanjana Sanghi) ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है.

संजना द्वारा पोस्ट की गई इस फोटो में सुशांत फिल्म के सेट पर उनके कंधे पर सिर रखकर झपकी लेते हुए नजर आ रहे हैं. संजना ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन दिया, "तारे गिन के नाइट शूट दे दौरान मैनी पॉवर नैप लेते हुए और किजि उसे अपना कंधा देती हुई हमेशा की तरह ख्यालों में खोई हुई."

ये भी पढ़ें: Dil Bechara: फिल्म ‘दिल बेचारा’ की रिलीज पर सुशांत सिंह राजपूत को याद करके भावुक हुईं संजना संघी, कहा- जल्द मिलेंगे

फिल्म 'दिल बेचारा' में सुशांत मैनी का किरदार निभाते दिखे तो वहीं संजना ने किजि बासु का रोल निभाया. इस रोमांटिक लव स्टोरी को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस भी मिलता नजर आ रहा है. सुशांत की इस आखिरी फिल्म पर फैंस भी अपना भरपूर प्रेम बरसाते नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).