सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'Dil Bechara' 24 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, फ्री में देख पाएंगे यूजर्स
ये फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज होगी. लेकिन ख़ास बात ये है कि सुशांत की ये फिल्म फ्री में देखी जा सकेगी. यानी इसके लिए किसी तरह के पैक या सर्विस को सबस्क्राइब करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म दिल बेचारा (Dil Bechara) को लेकर लगातार यूजर्स मांग कर रहें थे कि फिल्म को थियेटर में रिलीज किया जाए. लेकिन अब ये फाइनल हो गया है कि इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा. जिसके लिए फिल्म के मेकर्स ने डिज्नी हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) के साथ हाथ मिलाया है. ये फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज होगी. लेकिन ख़ास बात ये है कि सुशांत की ये फिल्म फ्री में देखी जा सकेगी. यानी इसके लिए किसी तरह के पैक या सर्विस को सबस्क्राइब करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. डिज्नी हॉटस्टार के एप पर इस फिल्म को हर कोई फ्री में देख सकेगा.
इस बात की जानकारी डिज्नी हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए दी है.
A story of love, hope, and endless memories.
Celebrating the late #SushantSinghRajput's legacy that will be etched in the minds of all and cherished forever.#DilBechara coming to everyone on July 24. pic.twitter.com/hG5VMW3WAZ
— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) June 25, 2020
इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत संग संजना संघी नजर आने जा रही है. असल में ये फिल्म उनकी डेब्यू फिल्म होने जा रही है. सुशांत की मौत के बाद संजना ने भी इमोशनल पोस्ट लिखा था.
इस फिल्म को डायरेक्ट किया है सुशांत के अच्छे दोस्त रहे मुकेश छाबरा ने. ये उनकी डेब्यू फिल्म है. मुकेश छाबरा ने सुशांत के निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा था कि हमने मिलकर कई सपने एक साथ देखे. जिसमें से एक मेरी डेब्यू फिल्म में उसका काम करना भी था. जिसे हमने पूरा किया लेकिन कई सपने अधूरे रह गए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

