बॉलीवुड

Suraj Pe Mangal Bhari Official Trailer: दिलजीत दोसांझ-मनोज बाजपेयी के कॉमिक अंदाज से भरा फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फतिना सना शेख स्टारर फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का मजेदार ट्रेलर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ये ट्रेलर बेहद दिलचस्प है और इसकी कहानी काफी मजेदार नजर आती हैं. फिल्म में दिलजीत दोसांझ अपनी शादी के लिए लड़की की तलाश में हैं लेकिन उनकी बात नहीं बन पा रही है.

Suraj Pe Mangal Bhari Official Trailer: दिलजीत दोसांझ-मनोज बाजपेयी के कॉमिक अंदाज से भरा फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
सूरज पे मंगल भारी (Photo Credits: Youtube)

Suraj Pe Mangal Bhari Official Trailer: मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) स्टारर फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' का मजेदार ट्रेलर आज इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ये ट्रेलर बेहद दिलचस्प है और इसकी कहानी काफी मजेदार नजर आती हैं. फिल्म में दिलजीत दोसांझ अपनी शादी के लिए लड़की की तलाश में हैं लेकिन उनकी बात नहीं बन पा रही है. इस दौरान मनोज बाजपेयी जो जहां एक जासूस के किरदार में नजर आ रहे हैं, उनके कारण दिलजीत का रिश्ता होते-होते टूट जाता है.

यही से शुरू होता है फिल्म में कॉमेडी और ड्रामे का सिलसिला. फिल्म के ट्रेलर में मनोज बाजपेयी कुछ सीन्स में महिला के गेटअप में भी नजर आ रहे हैं जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. फिल्म में सुप्रिया पिलगांवकर, मनोज पाहवा, विजय राज, मराठी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे और अन्नू कपूर ने भी काम किया है.

देखें फिल्म का ये ट्रेलर:

फिल्म की कहानी 90 के दशक की उस स्थिति को दर्शाती है जब लोगों के पास मोबाइल फोन और सोशल मीडिया नहीं थे और शादी के रिश्ते जोड़ने से पहले लोग इसी तरह से जासूसी के माध्यम से दूसरे व्यक्ति की जानकारी लेते थे.

'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' और 'द जोया फैक्टर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिषेक शर्मा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म को 13  नवंबर 2020 को रिलीज के लिए सेट किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).