गुड़ी पड़वा 2020 के मौके पर सनी लियोनी ने साड़ी पहन फोटो की शेयर, साथ ही की सबके सुरक्षित रहने की कामना
आज ‘गुड़ी पड़वा’ (Gudi Padwa), उगादी और चेटी चंद का त्योहार मनाया गया. हालांकि कोरोना वायरस के चलते ये पर्व बेहद ही शांति पूर्वक तरीके से मनाए गए.
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) सोशल मीडिया पर अपनी डेली रूटीन के साथ फैन्स को भी सरप्राइज करती रहती हैं. कोई भी फेस्टिवल हो सनी अपने ख़ास अंदाज में ही सबको बधाई देती हैं. ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा है. दरअसल आज का दिन हिंदू परम्परा के अनुसार बेहद ही खास था. आज ‘गुड़ी पड़वा’ (Gudi Padwa), उगादी और चेटी चंद का त्योहार मनाया गया. हालांकि कोरोना वायरस के चलते ये पर्व बेहद ही शांति पूर्वक तरीके से मनाए गए. ऐसे में दिन खत्म होने से सनी लियोनी ने भी फैन्स को इस ख़ास पर्व की बधाई दे डाली.
सनी लियोनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की. जहां भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने खड़ी नजर आ रही है. इसके साथ ही फोटो में वो साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं. सनी का ये लुक मराठी वेशभूषा से मिलता जुलता है. इस फोटो को शेयर करने के साथ ही उन्होंने सभी को गुड़ी पड़वा, उगादी और चेटी चंद की बधाई दी. साथ ही सभी से घर पर रहने और सेफ रहने की अपील की.
View this post on Instagram
Happy #GudiPadwa, #Ugadi and #ChetiChand everyone!! Be Safe, Be happy, Be at Home 👏
हालांकि सनी लियोनी की तस्वीर बेशक एक पुरानी फोटो होगी. क्योंकि कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन है. जाहिर है सनी लियोनी भी इस दौरान अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

