Sunny Leone पर भी चढ़ा JCB की खुदाई का नश, शेयर की ये बेहद मजेदार फोटो
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जहां वो अपने चाहनेवालों के साथ अपने मजेदार पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद दिलचस्प फोटो शेयर की है जिसे देखकर लोग भी हंस रहे हैं.
Sunny Leone JCB Ki Khudai Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं जहां वो अपने चाहनेवालों के साथ अपने मजेदार पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद दिलचस्प फोटो शेयर की है जिसे देखकर लोग भी हंस रहे हैं. इस फोटो में सनी जेसीबी पर खड़े होकर पोज करती हुई नजर आ रही हैं. फोटो में वो अपने बेहद मस्तीभरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं.
सनी ने अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "जेसीबी की खुदाई वापस लौट आई है?" फोटो को शेयर करते हुए सनी ने उसी जेसीबी की खुदवाई वाले वायरल मीम की याद दिलाई है कुछ कुछ समय पहले इंटरनेट पर काफी चर्चा में भी था. इस तस्वीर को देखकर लगता है कि सनी पर भी अब जेसीबी मीम की फैन हो गई हैं.
View this post on Instagram
ब्लैक ट्रैक सूट पहनी हुईं सनी बेहद ही आकर्षक अंदाज में पोज करती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उस मीम की तरह ही सनी की ये फोटो भी अब खूब वायरल हो रही है और इसकी चर्चा की जा रही है.
बात करें फिल्मों की तो सनी जल्द ही फिल्म 'अनामिका' में नजर आएंगी जिसका निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे हैं. इस फिल्म के लिए उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2021 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

