Sunny Leone Resumes Shooting: शूटिंग पर लौटीं सनी लियोन ने पोस्ट की हॉट फोटो, दिखा ग्लैमरस अंदाज

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने कोरोनावायरस महामारी के बीच अपने मेकअप बचाते हुए शूटिंग के दौरान सुरक्षित रहने का एक नया रास्ता खोज लिया है. सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें सनी लियोनी ट्रांसपेरेंट मास्क लगाए नजर आ रही हैं.

सनी लियोन (Photo Credits: Instagram)

Sunny Leone Resumes Shooting: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने कोरोनावायरस महामारी के बीच अपने मेकअप बचाते हुए शूटिंग के दौरान सुरक्षित रहने का एक नया रास्ता खोज लिया है. सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें सनी लियोन ट्रांसपेरेंट मास्क लगाए नजर आ रही हैं. तस्वीर में ट्रांसपेरेंट मास्क ने उनके नाक, मुंह को अच्छे से कवर किया हुआ है, और इसकी खासियत यह भी है कि उनकी लिपस्टिक खराब नहीं हो रहा है.

उन्होंने लिखा, "बिना मेकअप खराब किए हुए शॉट्स के बीच सुरक्षित."सनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और आए दिन अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

ये भी पढ़ें: Sunny Leone Hot Photo: सनी लियोन पति डेनियल वेबर संग वीकेंड पर कर रही हैं ये काम, देखें हॉट फोटो

सनी ने सोशल मीडिया पर शूटिंग सेट से अपनी एक और ग्लैमरस फोटो शेयर की है जिसमें वो शाइनिंग ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं. इस फोटो को पोस्ट करके सनी ने लिखा, "वर्कमोड़. बॉलीवुड ग्लैमर मेरी जिंदगी में लौट आया है!!"

ये भी पढ़ें: Sunny Leone Returns Mumbai: सनी लियोन ने 6 महीने बाद मुंबई में की वापसी, काम के चलते परिवार से हुईं दूर!

आपको बता दें कि सनी हाल ही में अमेरिका से भारत अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए लौटी हैं. सनी के लिए भारत लौटना मुश्किल था क्योंकि उनका परिवार अब भी अमेरिका में है. लेकिन अपने काम पर प्रति समर्पित सनी मुंबई लौटकर अपने प्रोजेक्ट्स का काम खत्म में जुट गई हैं.

(With Inputs from IANS)

Share Now

\