सनी लियोन ने दिखाए हॉलीवुड वाले नखरे, हॉट अदाओं से फैन्स को किया मदहोश
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन की हॉट अदाएं फैन्स को हमेशा पसंद आती है. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर्स किए हैं. हाल ही में सनी लियोन का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है. इस वीडियो में भी उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला रहा है
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन (Sunny Leone) की हॉट अदाएं फैन्स को हमेशा पसंद आती है. उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर्स किए हैं. हाल ही में सनी लियोन का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया है. इस वीडियो में भी उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. इस गाने का नाम हॉलीवुड वाले नखरे (Hollywood Wale Nakhre) है और यह एक पंजाबी गाना है. गाने के वीडियो में सनी काफी सुंदर लग रही हैं. जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तब सनी का खूबसूरत अंदाज आपका भी दिल जीत लेगा.
उपेश जंगवाल ने इस गाने में अपनी आवाज दी है. इस गीत को दुबई और ग्रीस में फिल्माया गया है. सनी के चाहनेवालों को ये वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. यूट्यूब पर अभी तक 5 लाख से भी ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका हैं. आप भी एक नजर डालिए इस वीडियो पर:-
यह भी पढ़ें:- सनी लियोन ने डब्बू रतनानी कैलेंडर 2019 के लिए कराया हॉट फोटोशूट, देखें Video
आपको बता दें कि सनी लियोन इससे पहले भी कई पंजाबी गानों में नजर आ चुकी हैं. उन्हें 'साड़ी वाली गर्ल', 'सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना', 'लोका लोका', 'लवली एक्सीडेंट' जैसे गानों में देखा चुका है. वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी मलयालम फिल्म 'रंगीला' में अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी. इसके अलावा उन्हें फिल्म 'मधुरा राजा' के एक गाने में भी देखा जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2019 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

