बॉलीवुड

सनी लियोन ने डब्बू रतनानी कैलेंडर 2019 के लिए कराया हॉट फोटोशूट, देखें Video

सनी लियोन ने अपने इस फोटोशूट के बाद एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो फैंस से अपने अनुभव को शेयर करती हुईं नजर आ रही हैं

सनी लियोन ने डब्बू रतनानी कैलेंडर 2019 के लिए कराया हॉट फोटोशूट, देखें Video
सनी लियोन (Photo Credits: Instagram)

सनी लियोन (Sunny Leone) बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्हें अपनी हॉट और सेक्सी पर्सनालिटी के लिए काफी पसंद किया जाता है. फिल्मों के साथ ही सनी अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. सनी ने हाल ही में अपना एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने बॉलीवुड के जानेमाने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के नए कैलेंडर (Dabboo Ratnani Calendar 2019) के लिए अपना फोटोशूट कराया है. सनी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वो डब्बू के साथ नजर आईं.

सनी ने अपने इस वीडियो में वीडियो में बताया कि उन्होंने अपने इस फोटोशूट के लिए कई बार कॉल किया लेकिन उनकी कॉल को डिसमिस कर दिया जाता था.

लेकिन अब वो खुश हैं कि उन्होंने ये शूट करा लिया है. इसी के साथ सनी ने डब्बू से कहा कि वो उनकी स्टूडियो मेनेजर बनना बेहद पसंद करेंगी. हालांकि सनी ने ये सभी बातें मजाक में कही हैं लेकिन अपने इस फोटोशूट के बाद वो काफी अच्छे मूड में नजर आ रही हैं.

सनी एक अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी सोशल लाइफ को भी काफी अच्छे से बैलेंस की हुई हैं. सनी के दो ट्विंस बच्चे भी हैं जिनका नाम अशेर और नोआह है. इसी के साथ वो सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देती हैं. सनी पीटा इंडिया (PETA India) से भी जुड़ी हुई हैं और इसके काम भी वो काफी एक्टिव रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2019 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).