बॉलीवुड

Sunny Leone Photo: सनी लियोन ने शूटिंग सेट से शेयर की ये दिलचस्प तस्वीर, फैंस ने पूछा- Mask कहां है?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं जहां वो अपने कम और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

Sunny Leone Photo: सनी लियोन ने शूटिंग सेट से शेयर की ये दिलचस्प तस्वीर, फैंस ने पूछा- Mask कहां है?
सनी लियोन (Photo Credits: Instagram)

Sunny Leone Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं जहां वो अपने कम और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने अब इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है जिसमें वो शूटिंग सेट पर तैयार होती हुई नजर आईं. इस फोटो में सनी के पीछे खड़े क्रू मेंबर्स उन्हें कॉस्टयूम पहने में मदद करते नजर आए.

सनी ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, "स्टिच, पुल, टग, पुश" ठीक है समझ गई... सब तैयार ! शूट!!!" इंटरनेट पर इस फोटो को देखने के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक तरफ जहां कई सारे यूजर्स ने उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद उनकी हॉटनेस की तारीफ की है वहीं कुछ यूजर्स ने उनसे सवाल भी किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

लोगों ने पूछा, "तुम्हारा मास्क कहां है?" फोटो में देखा जा सकता है कि सनी के साथ मौजूद अन्य दो क्रू मेंबर्स ने मास्क पहना हुआ है तो वहीं एक्ट्रेस ने मास्क नहीं पहना है. इस बात को लेकर अब लोग सवाल खड़े करते नजर आए. सनी आए दिन अपने ब्रैंड इंडोर्समेंट्स और अन्य प्रोजेक्ट्स से जुड़े फोटोज और वीडियो को अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.

बात करें वर्कफ्रंट की तो सनी जल्द ही अर्जुन रामपाल और दिगांगना सूर्यवंशी के साथ फिल्म 'बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन रमेश थेटे कर रहे हैं और ये फिल्म 17 सितंबर 2021 को रिलीज के लिए सेट की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).