बॉलीवुड

सनी लियोन ने शादी की पर सालगिरह पति डेनियल वेबर संग शेयर की फोटो, लिखा- दुनिया में सबसे ज्यादा तुमसे प्रेम करती हूं

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन आज अपने पति डेनियल वेबर के साथ अपनी शादी की 9वीं सालगिरह मना रही हैं. इस खास मौके पर सनी ने सोशल मीडिया पर डेनियल संग एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है.

सनी लियोन ने शादी की पर सालगिरह पति डेनियल वेबर संग शेयर की फोटो, लिखा- दुनिया में सबसे ज्यादा तुमसे प्रेम करती हूं
सनी लियोन और डेनियल वेबर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) आज अपने पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) के साथ अपनी शादी की 9वीं सालगिरह मना रही हैं. इस खास मौके पर सनी ने सोशल मीडिया पर डेनियल संग एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें विश किया है. इस फोटो में ये दोनों एक साथ घर पर पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं. देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) के चलते सनी भी कहीं बाहर नहीं जा सकती हैं. ऐसे में इन्होंने घर पर ही सेलिब्रेट करना मुनासिब समझा.

सनी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में वो और डेनियल हाथ में वाइन की गिलास लिए हुए नजर आए. इस फोटो को पोस्ट करके सनी ने लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी उस आदमी को जिसे मैं दुनिया में सबसे ज्यादा प्रेम करती हूं. जिंदगी पागलपन से भरी हुई है लेकिन हमारा प्रेम हमेशा एक समान ही रहा है...अंत तक रहने वाला! लव यू डेनियल वेबर."

इसी के साथ डेनियल ने भी सनी के लिए एक प्यारभरा मैसेज लिखते हुए फोटो शेयर करके लिखा, "सनी लियोन को हैप्पी एनिवर्सरी!!!! खुश हूं कि कम से कम तुम्हारे साथ आज रात बैठकर वाइन पी सकता हूं!!! वादा करता हूं कि जब तुम मेरे साथ अपनी इच्छा का विरुद्ध इस तरह से घर पर लॉकडाउन नहीं रहोगी तब एक रोमांटिक डेट पर ले चलूंगा. लव यू बेबी!!!! यही कहना चाहूंगा कि मेरे साथ हर दिन डील करने के लिए तुम्हारा धन्यवाद लेकिन असल में तुम्हें पास और कोई विकल्प भी तो नहीं." ये भी पढ़ें: Sunny Leone Hot Pics: हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन की बिकिनी फोटो हुई Viral, हॉटनेस देखकर बेकाबू हुए फैंस

आपको बता दें कि सनी और डेनियल को दो बेटे और एक बेटी हैं जिनका नाम अशर कौर वेबर, नोआ सिंह वेबर और निशा कौर वेबर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2020 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).