बॉलीवुड

Sunny Leone ने खरीदी नई लक्जरी कार, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो

सनी लियोनी हमेशा से ही लक्जरी कारों की शौकीन रही हैं. सनी लियोनी के पास कई नामी ब्रांड की गाडियां हैं. ऐसे में अब उनके इस कलेक्शन में अब एक नया मॉडल शामिल हो चुका है.

Sunny Leone ने खरीदी नई लक्जरी कार, सोशल मीडिया पर शेयर किया फोटो
सनी लियोनी ने खरीदी नई कार (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में रहती हैं. उनके ग्लैमरस पोस्ट को फैंस काफी पसंद करते हैं. तो वहीं सनी भी अपने फैंस को अपनी लाइफ के डेली रूटीन के बारे में अपडेट करते रहती हैं. ऐसे में अब सनी लियोनी संग उनके सभी फैन्स के लिए के एक बेहद ही खास खबर है. दरअसल एक्ट्रेस ने अपने लक्जरी कार के कलेक्शन को बढ़ाते हुए उसमें एक और नई कार को शामिल कर लिया है. सनी लियोनी की ये नई कार है मासेराती.

दरअसल सनी लियोनी हमेशा से ही लक्जरी कारों की शौकीन रही हैं. सनी लियोनी के पास कई नामी ब्रांड की गाडियां हैं. ऐसे में अब उनके इस कलेक्शन में अब एक नया मॉडल शामिल हो चुका है. दरअसल 3 साल पहले भी सनी ने मासेराती गिबली की कार खरीदी थी. जिसके बाद उन्होंने एक और नई कार खरीद ली हैं. सनी ने अपने सोशल मीडिया पर नई कार के बारे में फैंस से ये खबर शेयर की हैं. इस फोटो में सनी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं. सनी के पीछे चमचमाती वाईट कलर में मासेराती भी बेहद खूबसूरत लग रही है.

 

View this post on Instagram

 

Brought home this beast yesterday! Every time I drive this car I am so happy! @maserati @maseratiusa

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

वर्कफ्रंट की बात करे तो सनी लियोनी आने वाले समय साउथ इंडस्ट्री में अपने ग्लैमर का जलवा बिखेरती दिखाई देंगी. उनकी फिल्म रंगीला इस साल के 15 अक्टूबर को रिलीज के लिए तय हालांकि कोरोना वायरस के दौर में ये फिल्म रिलीज हो पाएगी या नहीं ये देखना खास होगा.

 

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).