बॉलीवुड

Blank Trailer: आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे सनी देओल, डिंपल कपाड़िया के भांजे की डेब्यू फिल्म

फिल्म 'ब्लैंक' (Blank) का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) प्रमुख भूमिका में है. फिल्म में वह आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए नाजर आएंगे.

Blank Trailer: आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे सनी देओल, डिंपल कपाड़िया के भांजे की डेब्यू फिल्म
फिल्म 'ब्लैंक' का ट्रेलर (Photo Credits: Youtube)

फिल्म 'ब्लैंक' (Blank) का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) प्रमुख भूमिका में है. फिल्म में वह आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए नजर आएंगे. साथ ही इस फिल्म से करण कपाड़िया (Karan Kapadia) बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. करण डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) के भांजे हैं.  फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है. सनी देओल और करण कपाड़िया के किरदार काफी दमदार लग रहे हैं. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

खिलाड़ी कुमार ने लिखा कि, "मैंने करण को एक छोटे बच्चे से बड़े होते हुए देखा है. मुझे फिल्म 'ब्लैंक' का ट्रेलर शेयर करते वक्त काफी खुशी महसूस हो रही है. करण इस फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं." एक नजर डालिए फिल्म 'ब्लैंक' के ट्रेलर पर:-

यह भी पढ़ें:-  हास्य फिल्मों को लेकर सनी देओल ने दिया ये बड़ा बयान

आपको बता दें कि फिल्म 'ब्लैंक' में इशिता दत्ता, करणवीर शर्मा और रसिका प्रधान जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में है. फिल्म का निर्देशन बेहज़ाद खाम्बाटा ने किया है. इससे पहले वह 'अज़हर', 'बॉस' और 'ओह माय गॉड' जैसी फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं. श्रीकान्त भासी, निशांत पिट्टी, विशाल राणा और टोनी डिसूजा ने फिल्म का निर्माण किया है. यह फिल्म 3 मई को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2019 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).