बॉलीवुड

कपिल शर्मा ही नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर भी करने जा रहे हैं TV पर वापसी, ये रही पूरी Details

कपिल शर्मा के अलावा अब सुनील ग्रोवर भी टीवी पर वापिसी करने जा रहे हैं. इस शो का नाम 'कानपुर वाले खुराना' होगा. शो का प्रसारण 15 दिसंबर से स्टार प्लस पर किया जाएगा.

कपिल शर्मा ही नहीं बल्कि सुनील ग्रोवर भी करने जा रहे हैं TV पर वापसी, ये रही पूरी Details
सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा (Photo Credits: Facebook and Instagram)

कपिल शर्मा के अलावा अब सुनील ग्रोवर भी टीवी पर वापिसी करने जा रहे हैं. इस शो का नाम 'कानपुर वाले खुराना' होगा. शो का प्रसारण 15 दिसंबर से स्टार प्लस पर किया जाएगा. शनिवार और रविवार को दर्शक इस शो को देख पाएंगे. सुनील ग्रोवर अपने इस शो को लेकर काफी उत्साहित है. अपने शो के बारे में बात करते हुए सुनील ग्रोवर ने कहा कि, "मैं इस बात से काफी खुश हूं कि एक नए कॉन्सेप्ट के साथ मैं छोटे पर्दे पर वापिसी कर रहा हूं. इस तरह का किरदार मैंने पहले कभी नहीं निभाया है और मैं दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं."

सुनील ग्रोवर आगे कहते हैं कि, "यह शो दर्शकों को काफी पसंद आएगा. इस शो को देखते वक्त ऑडियंस की नजरें स्क्रीन से नहीं हट पाएंगी."

बता दें की इस शो में सुनील ग्रोवर के साथ उपासना सिंह और अली असगर को भी देखा जाएगा. साथ ही ऐसा भी कहा जा रहा है कि कुनाल खेमू और अदा खान भी इस शो में नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह इस शो के पहले एपिसोड का हिस्सा बनेंगे. वह रोहित शेट्टी के साथ अपनी फिल्म 'सिंबा' को प्रमोट करते हुए दिखेंगे. दूसरे एपिसोड में रणवीर और रोहित के साथ करण जौहर और सारा अली खान को भी देखा जाएगा. यह भी पढ़ें:- शिल्पा शिंदे ने सुनील ग्रोवर संग किया रोमांस, VIDEO ने लगाई इंटरनेट पर आग

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).