शिल्पा शिंदे ने सुनील ग्रोवर संग किया रोमांस, VIDEO ने लगाई इंटरनेट पर आग
'बिग बॉस सीजन 11' की विजेता शिल्पा शिंदे और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज कल क्रिकेट पर आधारित अपनी वेब सीरीज से लोगों को हंसा रहे हैं. इस शो का नाम है ' धन धना धन'. अब इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें इन दोनों को रोमांस करते हुए देखा जा सकता है
मुंबई: 'बिग बॉस सीजन 11' की विजेता शिल्पा शिंदे और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज कल क्रिकेट पर आधारित अपनी वेब सीरीज से लोगों को हंसा रहे हैं. इस शो का नाम है ' धन धना धन'. दर्शकों को इन दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है. अब इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें इन दोनों को रोमांस करते हुए देखा जा सकता है.
शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर 2004 में आई फिल्म 'हम तुम' के गाने 'सांसों को सांसों में' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं. शिल्पा ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है और सुनील काले रंग के कपड़ों में नजर आ रहे हैं. इन दोनों के रोमांटिक डांस के दौरान आर्टिफिशियल बारिश भी हो रही है जिसकी वजह से ये दोनों बिल्कुल भीग चुके हैं. इन दोनों के प्यार भरे रोमांस को देखकर आपको रानी मुख़र्जी और सैफ अली खान की याद सकती है, जिन पर यह गाना असल में फिल्माया गया था.
यह शो 7 अप्रैल को लॉन्च किया गया था. इन दोनों के अलावा 'धन धना धन' में अली असगर और सुगंधा मिश्रा को भी देखा जा सकता है. बिग बॉस से पहले शिल्पा शिंदे को 'भाभी जी घर पर है' नामक टी.वी शो में देखा गया था. इस शो में वह 'अंगूरी भाभी' का किरदार निभाया करती थी. सुनील ग्रोवर इससे पहले ' द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा थे. कपिल शर्मा से अनबन के बाद उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2018 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

