वरुण धवन की शादी के कारण पोस्टपोन हुई फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की रिलीज डेट? निर्देशक रेमो डिसूजा ने बताई सच्चाई
वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग में व्यस्त हैं. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थी कि वरुण धवन की शादी के कारण फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन की गई है.अब इन रिपोर्ट्स पर रेमो डिसूजा की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इन सभी खबरों का खंडन करते हुए बताया कि पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य ज्यादा होने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है.
वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) की शूटिंग में व्यस्त हैं. पहले इस फिल्म की रिलीज डेट 8 नवंबर तय की गई थी मगर अब यह फिल्म अगले साल 24 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थी कि वरुण धवन की शादी के कारण फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन की गई है. बताया जा रहा था कि वरुण दिसंबर के महीने में गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इसलिए उन्होंने निर्देशक रेमो डिसूजा से रिलीज डेट टालने की गुजारिश की थी.
अब इन रिपोर्ट्स पर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza) की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने इन सभी खबरों का खंडन करते हुए बताया कि पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य ज्यादा होने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई है. फिल्म 3डी में बन रही है, इसलिए ज्यादा समय लग रहा है. वरुण धवन की शादी के बारे में बात करते हुए रेमो ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और इसका जवाब सिर्फ वरुण ही दे सकते हैं. इससे पहले वरुण भी इन रिपोर्ट्स को झूठा बता चुके हैं.
आपको बता दें कि फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में वरुण धवन के अपोजिट श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को देखा जाएगा. इस फिल्म में प्रभुदेवा, राघव जुयाल, पुनीत पाठक, नोरा फतेही और धर्मेश भी अहम भूमिका में है. 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में पहले कैटरीना कैफ को कास्ट किया गया था मगर बाद में एक्ट्रेस ने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया था. इसके बाद श्रद्धा कपूर ने फिल्म में उनकी जगह ली.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2019 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

