बॉलीवुड

Star Screen Awards 2018: रणवीर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, इमोशनल हुई दीपिका, देखें Video

मुंबई में रविवार को स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 (Star Screen Awards 2018) का आयोजन किया गया था. अवॉर्ड सामरोह में कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की.

Star Screen Awards 2018: रणवीर को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, इमोशनल हुई दीपिका, देखें Video
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

मुंबई में रविवार को स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2018 (Star Screen Awards 2018)  का आयोजन किया गया था. अवॉर्ड सामरोह में कई बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की. हाल ही में शादी के बंधन में बंधे दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी इस अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे थे. जहां रणवीर सिंह ने एक ब्लैक सूट पहन रखा था, वहीं दीपिका पादुकोण भी ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थी. रणवीर सिंह को इस सामरोह में फिल्म 'पद्मावत' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवॉर्ड से नवाजा गया. अवॉर्ड लेने के बाद रणवीर ने एक स्पीच दी, जिसने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया.

रणवीर के कहा कि, "फिल्म में मुझे रानी नहीं मिली लेकिन असल जिंदगी में मुझे मेरी क्वीन मिल गई हैं. बेबी, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. पिछले 6 सालों में मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, क्योंकि आपने मुझे जमीन से जुड़ा रखा. सबके लिए धन्यवाद. आई लव यू." रणवीर ने अपनी फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली को भी शुक्रिया कहा. अपने माता पिता और बहन को धन्यवाद कहने के बाद रणवीर ने यह अवॉर्ड अपनी दादी को डेडिकेट किया. इसी साल उनकी दादी का देहांत हो गया था.

आपको बता दें कि फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा शाहिद कपूर ने भी अहम भूमिका निभाई थी. फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. पिछले साल दिसंबर के महीने में इस फिल्म को रिलीज होना था लेकिन विवाद की वजह से रिलीज डेट को टाल दिया गया था. अंत में इस साल 25 जनवरी को यह फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2018 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).