बॉलीवुड

VIDEO: टेलर बने Sonu Sood ने सिलाई मशीन पर चलाया हाथ, मजेदार वीडियो देखकर हंस पड़े सेलिब्रिटीज और फैंस

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक तरफ जहां अपने सामाजिक कार्यों के चलते लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं वहीं वो अपने चाहेवालों को एंटरटेन करने का भी कोई मौका नहीं गंवाते हैं. सोनू ने फिल्मों के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और सोशल मीडिया पर भी वो अक्सर अपने चाहनेवालों के साथ मजेदार कंटेंट शेयर करते रहते हैं.

VIDEO: टेलर बने Sonu Sood ने सिलाई मशीन पर चलाया हाथ, मजेदार वीडियो देखकर हंस पड़े सेलिब्रिटीज और फैंस
सोनू सूद (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) एक तरफ जहां अपने सामाजिक कार्यों के चलते लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं वहीं वो अपने चाहेवालों को एंटरटेन करने का भी कोई मौका नहीं गंवाते हैं. सोनू ने फिल्मों के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और सोशल मीडिया पर भी वो अक्सर अपने चाहनेवालों के साथ मजेदार कंटेंट शेयर करते रहते हैं. सोनू ने आज अपने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सिलाई मशीन पर हाथ आजमाते हुए नजर आ रहे हैं.

सिलाई मशीन पर बैठे सोनू सूद कपड़ा सिलते हुई दिखाई दे रहे हैं. सोनू ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "सोनू सूद टेलरिंग शॉप. यहां फ्री में सिलाई की जाती है. पैंट की जगह निकर बन जाए, इसकी हमारी कोई गारंटी नहीं है."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

शर्ट पेंट पहने सोनू बेहद सादगी के साथ यहां सिलाई करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन को पढ़ने के बाद एक्ट्रेस सोनल चौहान, फिटनेस कोच योगेश समेत उनके तमाम फैंस भी हंस पढ़े और इसपर कमेंट भी किया.

ये भी पढ़ें: Sonu Sood ने शरद पवार से की मुलाकात, अवैध निर्माण मामले में आज होनी है सुनवाई

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान सोनू ने प्रवासी मजदूरों को बस, ट्रेन और फ्लाइट के जरिए उनके घर पहुंचाया. इसी के साथ उन्होंने लोगों के इलाज, स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई का खर्च भी उठाया जिसके चलते वो लोगों के दिलों में बड़ा मुकाम हासिल कर पाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).