बॉलीवुड

Sandese Aate Hai 2.0: 'बॉर्डर 2' में फिर गूंजेगा 'संदेशे आते हैं', सोनू निगम और अरिजीत सिंह मिलकर देंगे आवाज

बॉलीवुड के सबसे आइकोनिक देशभक्ति गीत 'संदेशे आते हैं' की गूंज एक बार फिर सुनाई देगी. टी-सीरीज प्रमुख भूषण कुमार 'बॉर्डर 2' लेकर आ रहे हैं और इस फिल्म में 'संदेशे आते हैं 2.0' शामिल किया जा रहा है.

Sandese Aate Hai 2.0: 'बॉर्डर 2' में फिर गूंजेगा 'संदेशे आते हैं', सोनू निगम और अरिजीत सिंह मिलकर देंगे आवाज
Sunny Deol (Photo Credits: Instagram)

Sandese Aate Hai 2.0: बॉलीवुड के सबसे आइकोनिक देशभक्ति गीत 'संदेशे आते हैं' की गूंज एक बार फिर सुनाई देगी. टी-सीरीज प्रमुख भूषण कुमार 'बॉर्डर 2' लेकर आ रहे हैं और इस फिल्म में 'संदेशे आते हैं 2.0' शामिल किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस बार इस गाने को सोनू निगम और अरिजीत सिंह मिलकर गाएंगे. बॉर्डर 2 का निर्देशन कर रहे हैं 'Kesari' फेम डायरेक्टर अनुराग सिंह. फिल्म में सनी देओल एक बार फिर अपने फौलादी अवतार में नजर आएंगे, उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

1997 की बॉर्डर में 'संदेशे आते हैं' ने एक ऐसा भावनात्मक और देशभक्ति से भरा माहौल रचा था जो आज भी हर भारतीय के दिल में बसता है. अब जब इसका नया वर्जन दो जेनरेशन के टॉप सिंगर्स - सोनू निगम और अरिजीत सिंह की आवाज़ में आ रहा है, तो उम्मीद की जा रही है कि यह फिर से वही जज़्बात जगाएगा. फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 तक पूरी कर ली जाएगी और इसे 2026 के गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज़ किया जाएगा. इस बड़े मौके पर 'बॉर्डर 2' देशभक्ति के जज़्बे के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

गौरतलब है कि भूषण कुमार इस सीक्वल को सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय भावना के तौर पर पेश करने की तैयारी में हैं. 'संदेशे आते हैं 2.0' को लेकर सोशल मीडिया पर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. अब देखना यह है कि क्या 'बॉर्डर 2' उस लेजेंडरी फिल्म की विरासत को आगे ले जा पाएगी, जिसने 90 के दशक में देशभक्ति के मायने ही बदल दिए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).