बॉलीवुड

सोनाली बेंद्रे का छलका दर्द, कहा- पूरी रात नहीं सो पाई थी जब कैंसर के बारे में पता चला था

जब सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) के फैन्स को पता चला था कि अभिनेत्री कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, तब वे हैरान रह गए थे. किसी को भी इस खबर के बारे में विश्वास नहीं हो रहा था.

सोनाली बेंद्रे का छलका दर्द, कहा- पूरी रात नहीं सो पाई थी जब कैंसर के बारे में पता चला था
सोनाली बेंद्रे (Photo Credits: Instagram)

जब सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) के फैन्स को पता चला था कि अभिनेत्री कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, तब वे हैरान रह गए थे. किसी को भी इस खबर के बारे में विश्वास नहीं हो रहा था. हालांकि, सोनाली के पति गोल्डी बहल (Goldie Behl) और उनका परिवार उनके साथ इस मुश्किल घड़ी में खड़े रहें. न्यूयॉर्क में सोनाली ने कैंसर का इलाज करवाया और अब वह पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं. अब सोनाली बेंद्रे ने बताया है कि उन्हें कैसा लगा था जब उन्हें पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित है.

नेहा धूपिया के चैट शो में सोनाली ने बताया कि, "जब हमें पता चला तब हमें लगा कि हम एक ट्रेन के सामने आ गए हैं. मैं पूरी रात नहीं सोई थी और उस रात मैंने सब स्वीकार कर लिया. मैंने सोचा था कि मैं बस आखिरी बार रोऊंगी और आखिरी बार सोचूंगी कि ऐसा मेरे साथ क्यों हो रहा है." गायत्री ओबेरॉय (Gayatri Oberoi) और सुजैन खान (Sussanne Khan) के बारे में बात करते हुए सोनाली ने कहा कि, "ये दोनों मेरे साथ थे. ये दोनों मेरी ताकत थे. अब सिर्फ जीवन में खुशियां होगी."

यह भी पढ़ें:- कैंसर को लेकर सोनाली बेंद्रे का खुलासा, बोलीं- डॉक्टरों ने कहा था कि मेरे बचने की संभावना सिर्फ 30% थी

पति गोल्डी बहल के बारे में सोनाली ने कहा कि, "गोल्डी और मेरी शादी को 16 साल हो गए हैं. जब मुझे कैंसर के बारे में पता चला, तब मुझे अहसास हुआ कि गोल्डी ही मेरी जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण इंसान है."

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2019 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).