स्ट्रीट डॉग्स पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई नकारात्मक प्रभाव सामने आने वाले हैं: सोनाली बेंद्रे
हिंदी सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो हमेशा से पशु अधिकारों के लिए आवाज उठाते आए हैं. रवीना टंडन और सोनाली बेंद्रे से लेकर रूपाली गांगुली तक स्ट्रीट डॉग्स के लिए आवाज उठाती रही हैं. अब सोनाली बेंद्रे ने आवारा कुत्तों को लेकर दिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के नकारात्मक प्रभाव बताए हैं और डिटेल के साथ एक पोस्ट शेयर किया है.
नई दिल्ली, 21 नवंबर : हिंदी सिनेमा और टेलीविजन की दुनिया में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो हमेशा से पशु अधिकारों के लिए आवाज उठाते आए हैं. रवीना टंडन और सोनाली बेंद्रे से लेकर रूपाली गांगुली तक स्ट्रीट डॉग्स के लिए आवाज उठाती रही हैं. अब सोनाली बेंद्रे ने आवारा कुत्तों को लेकर दिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के नकारात्मक प्रभाव बताए हैं और डिटेल के साथ एक पोस्ट शेयर किया है.
सोनाली बेंद्रे खुद का पॉडकास्ट शो चलाती है, जो पशु अधिकारों और उनकी परवरिश पर बात करता है. इसी पॉडकास्ट शो के साथ एक्ट्रेस ने स्ट्रीट डॉग्स को लेकर पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई नकारात्मक प्रभाव सामने आने वाले हैं. हमारे पास कुत्तों को रखने के लिए शेल्टर होम नहीं है, इतने सारे कुत्तों को साथ रखने से उनमें बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा और जो लोग कुत्तों से नफरत करते हैं, वे गलत तरीकों से उनके साथ दुर्व्यवहार करेंगे. यह भी पढ़े : Delhi Student Suicide: स्कूल में कथित उत्पीड़न के दावे के बाद 16 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, प्रिंसिपल सहित 4 स्टाफ सस्पेंड
पोस्ट में लिखा है कि लोकल लोग स्ट्रीट डॉग्स को खाना देकर अपना प्यार जताते हैं लेकिन शेल्टर में जाने के बाद उनका ध्यान रखना मुश्किल होगा, क्योंकि वहां ये देखने वाला कोई नहीं होगा कि उन्हें खाना खिलाया गया है या नहीं. इस पोस्ट को शेयर कर सोनाली ने लिखा, "वे सुरक्षा करते हैं, साथ देते हैं और बदले में कुछ नहीं मांगते. इस तरह का एक भी फ़ैसला हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है."
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक रेलवे स्टेशन, पार्क और बाकी सार्वजनिक जगहों से स्ट्रीट डॉग्स को हटाकर शेल्टर होम में रखा जाना है. कोर्ट के फैसले का विरोध करते हुए पशु प्रेमियों ने फैसले के खिलाफ याचिका डाली थी और 7 नवंबर को कोर्ट ने फैसले में किसी भी तरह का बदलाव करने से इनकार कर दिया था. सोनाली बेंद्रे पशु अधिकारों और डॉग्स की पेरेंटिंग पर शो होस्ट करती है, जिसका नाम है "द हैप्पी पॉडकास्ट". एक्ट्रेस के शो पर डॉग्स से प्यार करने वाले कई बड़े चेहरों को देखा जा चुका है. इसके अलावा, उन्हें टीवी रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा' में देखा गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2025 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

