Sonakshi Sinha On Nepotism: सोनाक्षी सिन्हा ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली पर साधा निशाना, ऐसे कसा तंग
सोनाक्षी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि ये हैरानगी की बात है कि नेपोटीज पर वो महिला बात कर रही है जिसका काम खुद उसकी बहन मैनेज करती है.
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म और इनसाइडर और आउटसाइडर का मुद्दा गरमाया हुआ है. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी इस मुद्दे पर जमकर लोगों को निशाना बनाया. सोशल मीडिया पर चल रही इस बहस से परेशान होकर सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 2 महीने पहले ट्विटर को अलविदा कह दिया था. लेकिन अब एक न्यूज पोर्टल को दिए अपने इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने पूरे मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है. सोनाक्षी ने अपने इंटरव्यू में कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली पर निशाना साधा है.
सोनाक्षी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि ये हैरानगी की बात है कि नेपोटीज पर वो महिला बात कर रही है जिसका काम खुद उसकी बहन मैनेज करती है. ऐसे में मैं उसे जरा भी महत्त्व नहीं देती. आपको बता दे कि कंगना का सारा काम उनकी बहन रंगोली मैनेज कर रही हैं. यह भी पढ़े: Kangana Ranaut on Joining Politics: कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री की अटकलों पर लगाया विराम, बताया- फिल्म 'मणिकर्णिका' के बाद BJP ने ऑफर किया था टिकट
इसके साथ ही अपने इंटरव्यू में सोनाक्षी ने माना कि उनके पिता शत्रुघन सिन्हा ने कभी किसी प्रोड्यूसर को उनके लिए फोन नहीं किया. साल 2010 में दबंग उन्हें इसलिए ऑफर हुई क्योंकि दोनों परिवार एक दूसरे को जानता था. लेकिन इतना काफी नहीं था. बल्कि उन्हें ये फिल्म इसलिए मिली क्योंकि वो रोल में फिट बैठ रही थी.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा आने वाले समय में अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया में नजर आयेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2020 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

