Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2: आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' ने पहले ही हफ्ते में की 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई, शानदार शुरुआत!
आमिर खान स्टारर फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने अपने पहले हफ्ते में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 30.60 करोड़ की कमाई कर ली है. शुक्रवार को फिल्म ने 10.70 करोड़ और शनिवार को 19.90 करोड़ का कलेक्शन किया, जो कि मौजूदा बॉलीवुड माहौल को देखते हुए काफी सराहनीय शुरुआत मानी जा रही है.
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2: आमिर खान स्टारर फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' ने अपने पहले हफ्ते में अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल 30.60 करोड़ की कमाई कर ली है. शुक्रवार को फिल्म ने 10.70 करोड़ और शनिवार को 19.90 करोड़ का कलेक्शन किया, जो कि मौजूदा बॉलीवुड माहौल को देखते हुए काफी सराहनीय शुरुआत मानी जा रही है. फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया है और इसमें इमोशनल टच के साथ एक मैसेज भी बखूबी दिखाया गया है. आमिर खान की फिल्मों से हमेशा एक अलग किस्म की उम्मीद होती है और 'सितारे ज़मीन पर' भी उन्हीं उम्मीदों पर खरा उतरती दिख रही है. खास बात यह है कि ये फिल्म आमिर खान की 'तारे ज़मीन पर' का स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है, और इस बार फोकस बच्चों से हटकर दिव्यांग खिलाड़ियों की कहानी पर है.
फिल्म की ओपनिंग भले ही एवरेज रही हो लेकिन शनिवार को इसमें लगभग 86 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली, जिससे साफ है कि वर्ड ऑफ माउथ और पॉजिटिव रिव्यूज़ का असर दर्शकों पर पड़ा है. रविवार को भी फिल्म के कलेक्शन में अच्छी बढ़त की उम्मीद जताई जा रही है.
'सितारे ज़मीन पर' का कारोबार:
View this post on Instagram
फिल्म की अब तक की कमाई इस प्रकार है: फिल्म ने शुक्रवार को 10.70 करोड़ और शनिवार को 19.90 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म की अब तक की कुल कमाई 30.60 करोड़ है. अगर यही ट्रेंड आगे भी जारी रहा तो फिल्म पहले वीकेंड में 45 करोड़ के आंकड़े को छू सकती है, जो कि पोस्ट-पैंडेमिक बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के लिए एक मजबूत संकेत है.
'सितारे ज़मीन पर' की शुरुआत से यह साफ है कि कंटेंट ड्रिवन सिनेमा को दर्शकों का साथ मिल रहा है. आमिर खान की सादगीभरी लेकिन असरदार परफॉर्मेंस, आर एस प्रसन्ना की संवेदनशील डायरेक्शन और फिल्म की दिल छू लेने वाली कहानी इसे एक वीकेंड विनर बना रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

