Simmba Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर सिम्बा की दहाड़, किया 350 करोड़ का कलेक्शन
रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'सिम्बा' ने अपनी रिलीज के बाद से 16 दिनों में दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये का कमाई की है.
मुंबई: रिलायंस एंटरटेनमेंट (Reliance Entertainment ), रोहित शेट्टी पिक्चर्स (ROHIT SHETTY PICTUREZ) और धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) द्वारा निर्मित रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'सिम्बा' (Simmba) ने अपनी रिलीज के बाद से 16 दिनों में दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये का कमाई की है. इसके साथ यह तीनों प्रोडक्शन हाउस के लिए बॉक्स-ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. रिलायंस एंटरटेंमेट से जारी बयान के मुताबिक, 'सिम्बा' घरेलू बॉक्स-ऑफिस में अब तक की शीर्ष 10 बॉलीवुड फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो गई है.
यह फिल्म 28 दिसंबर, 2018 को रिलीज हुई थी. इसमें रणवीर एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं. 'सिम्बा' के साथ, रोहित शेट्टी की लगातार आठवीं फिल्म 100 करोड़ रुपये के घरेलू बॉक्स ऑफिस क्लब में शामिल हो गई है. दुनियाभर में फिल्म की सफलता से उत्साहित शेट्टी का मानना है कि सफलता केवल उनकी नहीं बल्कि सभी प्रशंसकों और पूरी टीम की है.
यह भी पढ़ें: Simmba Success Party: रणवीर सिंह- सारा अली खान ने सितारों संग मचाया धमाल, फोटोज Viral
उन्होंने कहा, "हर जगह के सिनेमा हॉल में 'सिम्बा' के लिए दर्शकों की उत्तेजना और शानदार प्रतिक्रिया देखना अविश्वसनीय है. फिल्म की सराहना से मैं बहुत खुश हूं." करण जौहर ने कहा कि धर्मा प्रोडक्शंस को 'सिम्बा' पर गर्व है और वह इसके लिए बहुत खुश हैं. फिल्म में सारा अली खान (Sara Ali Khan), सोनू सूद (Sonu Sood), सिद्धार्थ जाधव (Siddhartha Jadhav), आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) और अजय देवगन (Ajay Devgan) भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2019 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

