Silence 2: मनोज बाजपेयी की 'साइलेंस 2' जल्द ही होगी रिलीज, फर्स्ट लुक पोस्टर में दिखा एक्टर का दमदार अंदाज (View Pic)
शहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित सीरीज 'साइलेंस 2' जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होने वाली है. सीरीज के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें मनोज बाजपेयी एक बार फिर से एसीपी अविनाश के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं.
Silence 2: मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित सीरीज 'साइलेंस 2' जल्द ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होने वाली है. सीरीज के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें मनोज बाजपेयी एक बार फिर से एसीपी अविनाश के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में एक बार, एक गोलीबारी और कई हत्याओं का जिक्र किया गया है, जो यह दर्शाता है कि सीरीज में सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त तड़का होगा. पोस्टर में मनोज बाजपेयी का लुक काफी इंटेंस नजर आ रहा है. Bade Miyan Chote Miyan Trailer: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर एक्शन से भरी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
ZEE5 ने फर्स्ट लुक पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 1 बार, एक गोलीबारी और कई हत्याएं. एसीपी अविनाश और उनकी स्पेशल क्राइम यूनिट को नाइट आउल बार शूटआउट मामले को सुलझाते हुए देखने के लिए तैयार हो जाइए. Silence2 जल्द ही आ रही है, सिर्फ ZEE5 पर. गौरतलब है कि 'साइलेंस' के पहले सीजन को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा काफी पसंद किया गया था. सीरीज में मनोज बाजपेयी एक ऐसे पुलिस वाले की भूमिका निभाते हैं, जो एक महिला की रहस्यमयी हत्या की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश करता है.
देखें पोस्टर:
View this post on Instagram
'साइलेंस 2' में प्राची देसाई भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. सीरीज की रिलीज डेट का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

