Broken But Beautiful 3: Sidharth Shukla और Sonia Rathee स्टारर 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' का टीजर हुआ रिलीज, देखें Video
'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' सीजन 1 और 2 नेकी सफलता के बाद मेकर्स ने इसके तीसरे सीजन का टीजर आज इंटरनेट पर जारी का कर दिया है. इस शो को प्रशंसकों और आलोचकों द्वारा इसकी मार्मिक प्रेम कहानी, अनकन्वेंशनल स्टोरी टेलिंग, इमोशनल सॉन्ग्स और शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब सरहाया गया है.
Broken But Beautiful 3: 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' सीजन 1 और 2 नेकी सफलता के बाद मेकर्स ने इसके तीसरे सीजन का टीजर आज इंटरनेट पर जारी का कर दिया है. इस शो को प्रशंसकों और आलोचकों द्वारा इसकी मार्मिक प्रेम कहानी, अनकन्वेंशनल स्टोरी टेलिंग, इमोशनल सॉन्ग्स और शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब सरहाया गया है. इस शो को अब एक नई कहानी और अलग कलाकारों के साथ पेश किया जा रहा है.
फैंस के दिलों पर राज करने वाले 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और एक्ट्रेस सोनिया राठी (Sonia Rathee) अभिनीत, डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी ने 11 अन्य कलाकारों के साथ 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 का टीजर सुबह 11:11 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज कर दिया है. नंबर 11:11 सपनों और इच्छाओं के सच होने से जुड़ी एक संख्या मानी जाती है. इसके चलते एकता कपूर ने अपने इस शो के टीजर को इस समय जारी किया.
View this post on Instagram
टीजर में प्यार, जुनून, दिल टूटने और लव ट्राइएंगल की कहानी देखने को मिली है. टीजर के कैप्शन में लिखा गया है, “जुनून कभी खत्म नहीं होता, वह बदल जाता है. रूमी और अगस्त्य की कहानी कुछ ऐसी ही है. कभी-कभी आप जो चाहते हैं, हो सकता है वह वैसा न हो जो आपको चाहिए!"
टीजर में अगस्त्य और रूमी के रोमांटिक सफर को दर्शाया गया है . किस तरह से वे एक-दूसरे के करीब आते और भावनाओं के रोलर-कोस्टर पर सवार हो जाते है. इस मौके पर 11 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स - एकता कपूर, सिद्धार्थ शुक्ला, सोनिया राठी, शेफाली बग्गा, प्रिया मलिक, निकिता शर्मा, रीम समीर, पूजा बनर्जी, मुग्धा चापेकर, कृष्णा कौल और मिस मालिनी ने टीज़र को एक साथ अपने प्लेटफॉर्म पर साझा किया है.
बीते दिन, निर्माताओं ने रूमी की भूमिका में सोनिया राठी का करैक्टर पोस्टर को लॉन्च किया था, जिसके जरिये दर्शकों के सामने रुमी देसाई के प्रिवलीजिड्ड लाइफ की एक झलक पेश की गई थी. एक उद्योगपति की बेटी रूमी, अगस्त्य द्वारा निर्देशित एक नाटक से अभिनय की शुरुआत करती है.
सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी अभिनीत, 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ अगस्त्य और रूमी की टूटी हुई प्रेम कहानी के बारे में है. सीरीज में उनके रिश्तों का उतार-चढ़ाव दिखाया गया है जहां जुनून कभी खत्म नहीं होता है, बल्कि बदल जाता है. और जैसा कि कहावत हैं, प्यार करने की तुलना में, प्यार से बाहर निकलना अधिक कठिन है और यही बात कहानी को उन लोगों के लिए दिलचस्प बनाती है जिनका दिल टूट चुका है.
सरिता ए तंवर और नीरज कोठारी द्वारा निर्मित और प्रियंका घोष द्वारा निर्देशित, सिद्धार्थ शुक्ला और सोनिया राठी अभिनीत आगामी वेब श्रृंखला 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' 29 मई 2021 से केवल ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

