बॉलीवुड

Adhura First Poster: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के आखिरी गाने अधूरा का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, देखकर हो जाएंगे इमोशनल

बिग बॉस 13 का खिताब जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला की झोली में कई सारे प्रोजेक्ट आ गए थे. जबकि मेकर्स सिद्धार्थ और शहनाज को साथ में कास्ट करने के लिए बेकरार रहते थे. यही कारण था कि दोनों के कई म्यूजिक वीडियो सामने आए थे.

Adhura First Poster: सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के आखिरी गाने अधूरा का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, देखकर हो जाएंगे इमोशनल
अधूरा म्यूजिक वीडियो पोस्टर (Image Credit: Twitter)

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अब हमारे बीच नहीं रहें. उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. जिसके बाद सोशल मीडिया तमाम लोग उनके निधन पर शोक जाहिर करते दिखाई दिए. जिसके बाद अब सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं. जिसकी वजह है दोनों का आखिरी गाना. जिसका फर्स्ट लुक अब सामने आ चुका है. जिसमें दोनों के बीच का बांड देखते ही बन रहा है. दरअसल बिग बॉस 13 का खिताब जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला की झोली में कई सारे प्रोजेक्ट आ गए थे. जबकि मेकर्स सिद्धार्थ और शहनाज को साथ में कास्ट करने के लिए बेकरार रहते थे. यही कारण था कि दोनों के कई म्यूजिक वीडियो सामने आए थे. ऐसे में दोनों का एक म्यूजिक वीडियो साथ में आने वाला था लेकिन सिद्धार्थ के चले जाने के कारण इसकी शूटिंग पूरी नहीं हो पाई है.

सिद्धार्थ और शहनाज के इस गाने का नाम है अधूरा (Adhura) जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था. ऐसे में अब सिंगर श्रेया घोषाल ने इसका पोस्टर लॉन्च किया है. जिसमें सिद्धार्थ शहनाज की नाक खींचते दिखाई दे रहें हैं. ये सिद्धार्थ और शहनाज का आखिरी गाना है.

अधूरा का ये गाना 21 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है. जो बेशक फैंस के लिए किसी इमोशनल मोमेंट से कम नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2021 02:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).