Shraddha Kapoor के भाई Siddhanth Kapoor को जमानत पर किया गया रिहा, पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में हुए थे गिरफ्तार
बॉलीवुड अभनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है. सोमवार को उन्हें एक रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
Siddhanth Kapoor Released on Bail: बॉलीवुड अभनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को जमानत पर रिहा कर दिया गया है. सोमवार को उन्हें एक रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के खून की जांच कराई गई थी जिसमें सिद्धान्त की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. उनके साथ 4 अन्य लोगों को अब जमानत के बाद जब भी तलब किया जाएगा उन्हें पुलिस के सामने हाजिर होना होगा.
बेंगलुरु पुलिस के डिप्टी कमिश्नर भीमाशंकर एस गुलद ने कहा कि "सिद्धांत कपूर की मेडिकल रिपोर्ट बताती है कि उन्होंने ड्रग्स लिया हुआ था. हम उन्हें गिरफ्तार करके अपनी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं. हम उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजेंगे. बता दें कि बीते रविवार की रात को एक टिप के आधार पर बेंगलुरु पुलिस की टीम ने एमजी रोड के एक पॉश होटल पर रेड किया जहां से सिद्धांत समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
View this post on Instagram
पार्टी में कुलमिलाकर 35 लोगों के सैंपल की जांच की गई थी जिसमें सिद्धांत समेत 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी. पुलिस को उनके पास से ड्रग्स नहीं मिले लेकिन होते के भीतर आरोपियों के करीब एमडीएमए और गांजा जमीन पर पड़ा हुआ मिला. पुलिस अब सीसीटीवी के जरिये इस बात का पता लगाएगी कि उसे किसने फेंका था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

