Shraddha Kapoor ने भाई Siddhant Kapoor के साथ शेयर की क्यूट सेल्फी, 'घर वापसी और भैया का बर्थडे'
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी की है. वहीं वे वरुण धवन के साथ फिल्म भेड़िया में भी नजर आने वाली हैं.
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं. पर बीते कुछ वक्त से एक्ट्रेस बिग स्क्रीन से दूर रही हैं. लेकिन अब वे जल्द ही अपने फैंस को बड़ा सरप्राईज दे सकती हैं. श्रद्धा लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने रणबीर के साथ इस फिल्म का लास्ट शेड्यूल पूरा किया और घर पहुंची हैं.
घर पहुंचने के बाद बागी 3 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ एक क्यूट सेल्फी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा, घर वापसी + भैया बर्थडे = खुशियां. हैप्पी बर्थडे भैया सिद्धांत कपूर.
View this post on Instagram
सिद्धांत कपूर 6 जुलाई को 38 साल के हो गए हैं और उन्होंने यह खास दिन अपने परिवार के साथ मनाया है. सिद्धांत कपूर शूट आउट एट वाडाला, हसीना पारकर और चेहरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. शक्ती कपूर के बेटे सिद्धांत बीते दिनों ड्रग्स केस को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. उन्हें कुछ दिन जेल की हवा भी खानी पड़ी पर आखिर में उन्हें बिना किसी चार्ज के रिहा कर दिया गया.
श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने हाल ही में रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी की है. वहीं वे वरुण धवन के साथ फिल्म भेड़िया में भी नजर आने वाली हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2022 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

