Shweta Tiwari की बेटी पलक का इंस्टाग्राम पर धमाकेदार कमबैक, ग्लैमरस फोटोज शेयर करके लाया तूफान
पलक ने जो फोटोशूट शेयर किया है उसमें वो बेज कलर की क्रिस-क्रॉस ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. जबकि उनका मेकअप भी काफी कमाल का है.
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और उनका परिवार पिछले कुछ समय से विवादों में हैं. इस दौरान पलक (Palak) ने भी सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. लेकिन अब पलक ने इंस्टाग्राम पर धमाकेदार वापसी की है. उन्होंने एक बाद एक कई ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं. जिसे देखने के बाद कोई भी उनका फैन बन जाए. दरअसल हमेशा से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रही हैं. वो आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती थी. लेकिन फिर उन्होंने अचानक से इससे ब्रेक ले लिया. उन्होंने इंस्टा पर आखिरी पोस्ट 21 जनवरी को किया था. जिसके बाद से वो एक्टिव नहीं थी. लेकिन अब पलक ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एंट्री मारी है वो भी बेहद धमाकेदार अंदाज में.
पलक ने जो फोटोशूट शेयर किया है उसमें वो बेज कलर की क्रिस-क्रॉस ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं. जबकि उनका मेकअप भी काफी कमाल का है. इस फोटोज को शेयर करते हुए पलक ने लिखा कि उप्स में आ गई. अब तक सबसे बढ़िया टीम के साथ काम किया है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि पलक जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. वो विवेक ओबेरॉय की रोजी फिल्म से नजर आने जा रही हैं. ये एक हॉरर मूवी होगी. जिसमें पलक लीड रोल में नजर आएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2021 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

