Raksha Bandhan: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने सोशल मीडिया पर शेयर की अनदेखी फोटो, फैंस हुए इमोशनल
यह फोटो सुशांत और इनके बहन के बचपन की है जिसमें सुशांत और श्वेता एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं. कैमरे को देखकर दोनों की स्माइल देखते ही बन रही है.
आज रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के मौके पर तमाम भाई-बहन एक दूसरे के लिए अपने प्यार को जाहिर कर रहे हैं. ऐसे में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. हालांकि उनका यह पोस्ट फैंस को भावुक कर रहा है. दरअसल सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया. ऐसे में इस रक्षाबंधन पर उनकी बहन ने अपने दिवंगत भाई को याद किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सुशांत की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है.
यह फोटो सुशांत और इनके बहन के बचपन की है जिसमें सुशांत और श्वेता एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं. कैमरे को देखकर दोनों की स्माइल देखते ही बन रही है. इस फोटो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा ‘लव यू भाई हम हमेशा साथ रहेंगे. गुड़िया गुलशन.’ जाहिर है श्वेता अपने इस खास दिन पर अपने भाई को याद कर रही हैं. जिसे देखने के बाद फैंस अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहे हैं. वह इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई सुशांत को मिस करता दिखाई दे रहा है. तो कोई कह रहा है कि सुशांत हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे.
View this post on Instagram
आपको बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे. उनके निधन के बाद से ही इस मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल यह मामला सीबीआई में है और परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2021 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

