बॉलीवुड

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने लोगों से एक जुटकर होकर आवाज उठाने की अपील की

सुशांत के पापा ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कर दिया हैं. ऐसे में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ती ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लोगों को सच के खातिर एकजुट होने के लिए गुजारिश की.

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने लोगों से एक जुटकर होकर आवाज उठाने की अपील की
श्वेता सिंह कीर्ती और सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की. महज 34 साल की उम्र में ही एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके अचानक निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री, उनके फैंस और करीबी दोस्त को गहरा झटका लगा हैं. सुशांत के पापा ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ केस दर्ज कर दिया हैं. ऐसे में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ती (Shweta Singh Kirti) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लोगों को सच के खातिर एकजुट होने के लिए गुजारिश की.

श्वेता सिंह कीर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पेज पर भगवान् की फोटो शेयर की हैं. श्वेता ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा हैं, "सत्य के लिए एक साथ खड़े हो जाइए." श्वेता की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इस फोटो पर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. साथ ही सुशांत की आत्मा की शांती के लिए प्रार्थना कर रहे है. यह भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत के साथ बचपन के दिनों को याद करके भावुक हुईं बहन श्वेता सिंह कीर्ति, बताया- भाई के जन्म के लिए माता-पिता ने मांगी थी मन्नत

 

View this post on Instagram

 

Let’s stand united, let’s stand together for the truth! #Indiaforsushant #Godpleasehelpus #Seekingstrengthandunity

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

बता दें कि श्वेता सिंह कीर्ति ने एक यूजर के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मुंबई पुलिस की रिपोर्ट आने के बाद वह सीबीआई जांच की मांग कर सकती हैं. श्वेता सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव है और अपने भाई सुशांत के लिए पोस्ट शेयर कर ली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2020 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).