सिंगर Shreya Ghoshal बनने वाली हैं मां, फोटो शेयर कर फैंस को बताई खुशखबरी
श्रेया और शिलादित्य 10 साल तक रिलेशन में रहे थे. जिसके बाद दोनों ने 2015 में बंगाली रीती-रिवाज से शादी रचाई. जिसके बाद ये दोनों अब पैरेंट्स बनने जा रहे हैं.
मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को एक बड़ी जानकारी दी है. सिंगर ने बताया कि वो प्रेगेंट हैं. श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप की फोटो शेयर की. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लिखा कि बेबी श्रेयादित्य आने वाले हैं. शिलादित्य और मैं आप सभी के साथ ये खुशखबरी शेयर कर काफी खुश हैं. आपको प्यार और आशीर्वाद की जरूरत हैं. हमने अपने जीवन में इस नए अध्याय के लिए खुद को तैयार किया है.
जैसे ही श्रेया घोषाल ने इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया. तमाम फैंस सोशल मीडिया पर अपना प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं. आप भी देखिए कैसे इस सिंगर ने सभी के साथ अपनी इस खुशखबरी को शेयर किया है.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि श्रेया और शिलादित्य 10 साल तक रिलेशन में रहे थे. जिसके बाद दोनों ने 2015 में बंगाली रीती-रिवाज से शादी रचाई. जिसके बाद ये दोनों अब पैरेंट्स बनने जा रहे हैं.
श्रेया ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास से की थी. इस फिल्म में श्रेया के गानों को काफी पसंद किया गया. आपको बता दे कि हाल ही में सिंगर हर्षदीप कौर भी मां बनी है. उन्होंने भी सोशल मीडिया पर बताया कि उनके घर बेटा पैदा हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

