शिल्पा शेट्टी का बड़ा खुलासा, निर्माता ने बिना किसी कारण मुझे फिल्म से बाहर कर दिया था
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. हाल ही में उन्होंने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' से बात करते हुए अपनी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताई. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल को लेकर कई बड़े खुलासें किए
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. हाल ही में उन्होंने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' (Humans Of Bombay) से बात करते हुए अपनी जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताई. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने स्ट्रगल को लेकर कई बड़े खुलासे किए. शिल्पा ने बताया कि, "आसानी से तो कुछ भी नहीं मिलता है. जब मेरी उम्र 17 साल थी, तब मैंने इस दुनिया में कदम रखा था. मुझे इस इंडस्ट्री के बारे में कुछ जानकारी नहीं थी. मैं नहीं जानती थी कि हिंदी कैसे बोली जाती है. कैमरे के आगे मुझे हिचकिचाहट होती थी."
शिल्पा ने बताया कि, "मैं बहुत प्रयत्न करती थी मगर मुझे हमेशा लगता था कि मैं पीछे हूं. एक पल में खुश रहना और फिर दूसरे पर ध्यान न देना मुश्किल होता है. मुझे अभी तक याद है कैसे एक निर्माता ने मुझे बिना किसी कारण के अपनी फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. किस्मत मेरा साथ नहीं दे रही थी मगर मुझे कोशिश करनी थी और मैंने वही किया."
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. इस सूची में 'धड़कन', 'बाजीगर' और 'लाइफ इन अ मेट्रो' जैसी कई फिल्मों का नाम शुमार है. शिल्पा ने ब्रिटिश रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' में भी हिस्सा लिया था. वह इस शो को जीतने में भी सफल हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2019 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).