बॉलीवुड

Shanaya Kapoor का Hot बेली डांस Video देखकर सहेली Navya Naveli Nanda भी हुईं हैरान, कहा- ये देखकर मेरा पेट दर्द करने लगा 

बॉलीवुड में जल्द ही कदम रखने जा रही संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बतौर एक्ट्रेस अपनी दमदार शुरुआत करने की तैयारी में हैं. इसी के चलते वो एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री के सभी गुर सीखने में लगी हुई हैं.

Shanaya Kapoor का Hot बेली डांस Video देखकर सहेली Navya Naveli Nanda भी हुईं हैरान, कहा- ये देखकर मेरा पेट दर्द करने लगा 
शनाया कपूर और संजना मुथरेजा (Photo Credits: Instagram)

Shanaya Kapoor Hot Dance Video: बॉलीवुड में जल्द ही कदम रखने जा रही संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बतौर एक्ट्रेस अपनी दमदार शुरुआत करने की तैयारी में हैं. इसी के चलते वो एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री के सभी गुर सीखने में लगी हुई हैं. जहां वो जिम में वर्कआउट करके अपनी फिटनेस पर काम कर रही हैं वो कई प्रकार के डांस सीखकर अपनी नृत्यकला को और भी बेहतर बना रही हैं.

शनाया ने आज इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो मशहूर डांस ट्रेनर संजना मुथरेजा संग बेली डांस की कला को सीखती नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस बखूभी अपनी बॉडी पर कंट्रोल और डांस के प्रति अपने फोकस को और भी मजबूत करती नजर आईं. एक्ट्रेस ने वीडियो को पोस्ट करके बताया कि वो इस तरह से कोरियोग्राफी सीखती हैं.

ये भी पढ़ें: Shanaya Kapoor Belly Dance: शनाया कपूर का हॉट बेली डांस देखकर दंग हुए फैंस, Video ने इंटरनेट पर उड़ाए लोगों के होश

वीडियो में संजना उन्हें शानदार अंदाज में डांस सिखाती हुई नजर आईं. एक्ट्रेस के इस वीडियो को काफी सारे लोग देख रहे हैं और इसपर कमेंट करके उनकी तारीफ कर रहे हैं. शनाया की सहेली और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने भी उनके डांस पर हैरानी जताते हुए कहा, "इसे देखने के बाद मेरा पेट दर्द करने लगा."

आपको बता दें कि शनाया जल्द ही करण जुहार की टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी धर्मा कार्नरस्टोन एजेंसी के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत करने वाली हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).