श्रद्धा कपूर को फिलहाल शूटिंग पर लौटने नहीं देंगे पिता शक्ति कपूर, कहा-खतरा अभी नहीं टला है
शक्ति कपूर ने कहा कि मैं अभी बाहर नहीं जाने वाला हूं और ना ही कोई काम करने वाला हूं. ना ही अपनी बेटी श्रद्धा को काम शुरू करने दूंगा.
नए लॉकडाउन (Lockdown) में सरकार ने कई मामलों में राहत देनी शुरू कर दी है. ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर भी नए नियमों का पालन करते हुए फिल्म की शूटिंग की प्लानिंग में जुट गए है. ताकि बचे हुए प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके. तो वहीं सेलेब्रिटीज भी दोबारा काम पर लौटने के लिए बेहद बेकरार हैं. लेकिन अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के मुताबिक अभी काम पर लौटना सही नहीं है क्योंकि कोरोना की इससे भी खराब लहर आनी बाकी है. ईटाइम्स से ख़ास बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि मैं अभी बाहर नहीं जाने वाला हूं और ना ही कोई काम करने वाला हूं. ना ही अपनी बेटी श्रद्धा को काम शुरू करने दूंगा, मुझे नहीं लगता खतरा अभी टला है. मुझे महसूस हो रहा है कि बुरा दौर आना अभी बाकी है.
शक्ति कपूर आगे कहते है कि मैं अपने बच्चों को बाहर नहीं जाने दूंगा. मैं जानता हूं कि काम जरूरी है लेकिन जिंदगी को दाव पर लगाकर नहीं. अभी शूटिंग शुरू करना सही नहीं होगा. मैंने कहना चाहूंगा कि हॉस्पिटल के बिल भरने से बेहतर है अभी घर पर रहें. अस्पतालों में बेड नहीं है. जो है उनसे भारी चार्ज लिया जा रहा है. मैं जल्द ही वीडियो भी बनाऊंगा. ये दुनिया एक बुरी जगह बनती जा रही है. मानवता नहीं बची है. यह भी पढ़े: Unlock 1.0: शक्ति कपूर पूरी सोसाइटी के लिए दारु लेने निकले! सिर पर बाल्टी उठाए एक्टर का Video हुआ Viral
आपको बता दे कि महाराष्ट्र सरकार ने भी फेडरेशन की डिमांड पर शूटिंग के लिए हरी झंडी दे दी है. लेकिन ये सभी शूटिंग नए नियम के अंतर्गत होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2020 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

