बॉलीवुड

Unlock 1.0: शक्ति कपूर पूरी सोसाइटी के लिए दारु लेने निकले! सिर पर बाल्टी उठाए एक्टर का Video हुआ Viral

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर बीते कई दशकों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. अब भले ही शक्ति फिल्मों में कम नजर आते हों लेकिन अब भी वो अपने चाहनेवालों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

Unlock 1.0: शक्ति कपूर पूरी सोसाइटी के लिए दारु लेने निकले! सिर पर बाल्टी उठाए एक्टर का Video हुआ Viral
शक्ति कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) बीते कई दशकों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. अब भले ही शक्ति फिल्मों में कम नजर आते हों लेकिन अब भी वो अपने चाहनेवालों को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में शक्ति ने अपने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बेहद मजेदार अंदाज में सिर पर बाल्टी उठाए हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा गया कि शक्ति अपनी पूरी सोसाइटी के लिए दारु लेने निकले हैं.

शक्ति कपूर ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. वीडियो में देखा गया कि शक्ति सिर पर बाल्टी उठाए कहीं जा रहे हैं. इसपर एक व्यक्ति उन्हें टोकते हुए पूछता है कि वें कहां जा रहे हैं? इसपर वो पलटकर अपना मास्क हटाते हैं और कहते हैं, "दारु लेने."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shakti Kapoor (@shaktikapoor) on

ये भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर चल रही खबरों पर पिता शक्ति कपूर ने दिया ये बयान

इसके बाद वो व्यक्ति कहता है कि पूरी सोसाइटी के लिए लेकर आना. इस वीडियो को देखकर लोग भी खूब हंस रहे हैं और इसे शेयर भी कर रहे हैं. बॉलीवुड फिल्मों में अपनी कॉमेडी और अपने मजेदार अंदाज से लोगों को कई वर्षों तक एंटरटेन करने के बाद शक्ति इन दिनों सोशल मीडिया पर फैंस के बीच उसी तरह से छाए हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2020 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).