Shraddha Kapoor की शादी की खबरों पर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बच्चे अब बड़े हो गए हैं
द्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने बेटी की शादी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. ईटाइम्स से बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि रिपोर्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानता. लेकिन मैं अपनी बेटी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा.
वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद बॉलीवुड में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राहुल रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) की शादी की खबरें तेज हो गई हैं. रोहन ने जैसे ही अपने बचपन के दोस्त वरुण धवन को शादी की मुबारकबाद दी. वैसे ही वरुण ने भी रोहन के मुबारकबाद पर कमेंट लिखा है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की खबरें फ़ैल गई. अब श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने बेटी की शादी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. ईटाइम्स से बात करते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि रिपोर्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानता. लेकिन मैं अपनी बेटी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा, मेरे कहने का मतलब यह है मेरी बेटी का जो भी फैसला होगा मैं उसके साथ हूं.
रोहन श्रेष्ठ ही नहीं मेरी बेटी जिस इंसान से भी शादी करना चाहती है मैं उसके फैसले का सम्मान करूंगा और उसके साथ रहूंगा. शक्ति कपूर ने रोहन के बारे में बात करते हुए कहा रोहन एक अच्छा लड़का है. वह मेरे घर कई बार आता रहा है. श्रद्धा और रोहन एक दूसरे को बचपन से जानते हैं. लेकिन श्रद्धा ने कभी रोहन से शादी की बात नहीं कही है. मेरे लिए वह दोनों बस एक बचपन के दोस्त हैं .मुझे नहीं पता कि क्या वह दोनों अपने रिलेशन को लेकर सीरियस है.
शक्ति कपूर ने रोहन के परिवार के बारे में भी बातें कहीं. उन्होंने कहा मैं रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठ को बहुत पहले से जानता हूं जब वह फोटोग्राफर नहीं थे. राकेश और मैं कई बार एक साथ टाइम स्पेंड करते हैं. वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है.
तो वही शक्ति कपूर ने अपने उस बात को भी साफ किया जिसमें उन्होंने कहा था कि श्रद्धा आने वाले दो-तीन सालों तक शादी नहीं करने वाली है. शक्ति कपूर ने अपने इंटरव्यू में कहा वक्त के साथ बच्चे बड़े हो गए हैं. अब वह अपने फैसले खुद लेने लगे हैं. श्रद्धा कपूर अपने करियर में शानदार कर रही है और मुझे उस पर गर्व है. वह इस समय रणबीर कपूर के साथ काम कर रही है. रणबीर मेरे बेटे सिद्धांत का भी फेवरेट एक्टर है. श्रद्धा जिससे भी शादी करना चाहती है वह कर सकती है. मेरी उसमें सहमति है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

