शाहरुख खान सपनों की नगरी मुंबई को जादुई बनाने चाहते हैं, कहा- यहां के लोगों में धैर्य बहुत ज्यादा है

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि मुंबई के लोगों को अपने लिए जादुई मुंबई बनाने की जरूरत है.....आनंद एल.राय द्वारा निर्देशित शाहरुख की अगली फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है......

अभिनेता शाहरुख खान और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Photo Credit-Twitter)

मुंबई: बॉलीवुड(Bollywood) सुपरस्टार शाहरुख खान(Shahrukh Khan) का कहना है कि मुंबई(Mumbai) के लोगों को अपने लिए जादुई मुंबई बनाने की जरूरत है. अभिनेता शाहरुख खान शनिवार को 'मुंबई 2.0'(Mumbai 2.0) समारोह में मीडिया को संबोधित कर रहे थे. यह महाराष्ट्र सरकार(Maharashtra Government) द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस(CM Devendra Fadnavis) के साथ आयोजित किया गया था. मुंबई के लोगों के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने मुंबई शहर और इसके लोगों के लचीलेपन और धैर्य की सराहना की.

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि धैर्य से ज्यादा, मुंबई के लोगों के व्यक्तित्व में लचीलापन है. ज्यादातर अवसरों पर हमने यह देखा है चाहे बारिश हो, ट्रैफिक जाम या और कोई अड़चन, मुंबई हमेशा से लचीली रही है, मजबूत खड़ी रही है और पर कठिनाई का सामना प्यार, दया और हिम्मत से करती रही है."

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इसके अलावा एक और चीज जो हमें मुंबईवासियों में शामिल करने की जरूरत है वह है मुंबईवासियों के जादुई हिस्से को शमिल करना. हमारी मुंबई लचीली और सुंदर है लेकिन हमें जादुई मुंबई बनाने की आवश्यकता है."

आनंद एल.राय द्वारा निर्देशित शाहरुख की अगली फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

यह भी पढ़ें:  शाहरुख खान की बेटी सुहाना बनी जूलियट, पिता ने बांधे तारीफों के पुल

 

 

Share Now

संबंधित खबरें

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, एशले गार्डनर और अनुष्का शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला? जानें कहां, कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे मुकाबला

\