शाहरुख खान की बेटी सुहाना बनी जूलियट, पिता ने बांधे तारीफों के पुल
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में शाहरुख और और उनकी बेटी सुहाना (Suhana) को देखा जा सकता है. साथ ही शाहरुख के इस पोस्ट में एक प्ले का पोस्टर भी नजर आ रहा है.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में शाहरुख और और उनकी बेटी सुहाना (Suhana) को देखा जा सकता है. साथ ही शाहरुख के इस पोस्ट में एक प्ले का पोस्टर भी नजर आ रहा है. प्ले के पोस्टर में सुहाना खान भी दिख रही हैं. दरअसल, सुहाना ने इस प्ले में जूलियट का किरदार निभाया था और अब शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिखा कि, "लंदन में मेरी जूलियट के साथ. एक बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस था. सभी ने शानदार परफॉर्मेंस दी. पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं."
शाहरुख अपने बेटी सुहाना को हमेशा सपोर्ट करते है. सुहाना के जन्मदिन पर भी किंग खान ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक स्पेशल मैसेज शेयर किया था.
वर्क फ्रंट पर देखा जाए तो शाहरुख खान को जल्द ही फिल्म 'जीरो' में देखा जाएगा. आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में हैं. इन दिनों ये सभी सितारें अपनी इस फिल्मों को प्रमोट करने में व्यस्त हैं. यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. यह भी पढ़ें:- शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- वह सांवली है लेकिन...
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2018 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

