बॉलीवुड

शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- वह सांवली है लेकिन...

शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. शाहरुख कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे.

शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- वह सांवली है लेकिन...
शाहरुख खान और सुहाना खान (Photo Credits: Instagram)

शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. शाहरुख कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे. प्रोग्राम के दौरान एक पत्रकार ने फेयरनेस क्रीम के कमर्शियल को लेकर शाहरुख से सवाल पूछा. शाहरुख ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, "मैं कभी भी किसी इंसान को उसके लुक्स के आधार पर जज नहीं करता हूं. मुझे नहीं लगता कि मैं भी अच्छा दिखता हूं. मेरी लम्बाई भी कम है, मेरी बॉडी भी ज्यादा अच्छी नहीं है. मैं डांस भी ज्यादा अच्छे तरीके से नहीं कर पाता हूं. यहां तक कि मेरे बाल भी ज्यादा अच्छे नहीं हैं. मैं कभी भी किसी एक्टिंग स्कूल में भी नहीं गया."

शाहरुख ने आगे कहा कि उनके परिवार के सदस्य भी आम लोग ही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि, "मैं पूरी ईमानदारी के साथ कहना चाहता हूं कि सुहाना सांवली है लेकिन वह संसार की सबसे  खूबसूरत लड़की है."

यह भी पढ़ें:-

बता दें की सुहाना की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है. सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी कई तस्वीरें छाई रहती हैं. फैन्स को सुहाना का ग्लैमरस अंदाज बेहद पसंद आता है. वहीं शाहरुख की बात करें तो उनकी फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया था. ट्रेलर ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया है. फिल्म में किंग खान के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में हैं. आनंद एल राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2018 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).