बॉलीवुड

Jersey: शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी की शूटिंग हुई खत्म, एक्टर ने फोटो शेयर कर कही ये बात

शाहिद कपूर ने इंस्टा पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि जर्सी की शूटिंग खत्म हो चुकी है. कोरोना के दौरान 47 दिनों की शूटिंग सचमुच अविश्वसनीय है. मुझे पूरी टीम पर गर्व है.

Jersey: शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी की शूटिंग हुई खत्म, एक्टर ने फोटो शेयर कर कही ये बात
शाहिद कपूर (Image Credit: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) पिछले कई दिनों से अपनी फिल्म जर्सी (Jersey) की शूटिंग में बिजी थे. जिसके बाद अब उन्होंने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है. शाहिद कपूर ने इंस्टा पर शूटिंग खत्म होने के बाद फैंस के साथ सेट की फोटो शेयर की है. जहां पूरे टीम केक काटकर जश्न मनाती दिखाई दे रही है. इस फोटो के साथ शाहिद कपूर ने अपनी पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है. आपको बता दे कि शाहिद इस फिल्म की शूटिंग काफी पहले से कर रहें थे. लेकिन कोरोना के चलते फिल्म की शूटिंग ठप्प पड़ गई. लेकिन फिर जब शूटिंग करने की परमिशन मिली तो टीम ने 47 दिनों में पूरे प्रोटोकॉल के साथ शूटिंग खत्म कर ली है.

शाहिद कपूर ने इंस्टा पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि जर्सी की शूटिंग खत्म हो चुकी है. कोरोना के दौरान 47 दिनों की शूटिंग सचमुच अविश्वसनीय है. मुझे पूरी टीम पर गर्व है. ये किसी चमत्कार से कम नहीं है. यूनिट में हर किसी के रोज आने के लिए धन्यवाद. खुद को खतरे में डालकर सबने काम पूरा किया ऐसी बातें दिल छू लेती हैं. हम महामारी से लड़े. इसे हमेशा याद रखें. ये दौर भी निकल जाएगा. ये मेरा अब तक सबसे बेहतरीन अनुभव है फिल्म मेकिंग का.

फिल्म जर्सी की शूटिंग हुई खत्म (Image Credit: Instagram)

आपको बता दे कि फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2020 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).