शाहिद कपूर-मीरा राजपूत की शादी को पूरे हुए 5 साल, वेडिंग एनिवर्सरी पर देखें उनकी ये प्यारभरी खूबसूरत तस्वीरें
बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को आज 5 साल पूरे हो चुके हैं. बॉलीवुड में अपने हैंडसम पर्सनालिटी और दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले शाहिद ने फिल्म इंडस्ट्री से अलग दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से आज ही के दिन साल 2015 में एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन करके शादी की थी.
Shahid Kapoor-Mira Rajput Wedding Anniversary: बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को आज 5 साल पूरे हो चुके हैं. बॉलीवुड में अपने हैंडसम पर्सनालिटी और दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले शाहिद ने फिल्म इंडस्ट्री से अलग दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से आज ही के दिन साल 2015 में एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन करके शादी की थी. फैंस भी इस बात से सरप्राइज्ड रह गए थे कि शाहिद ने किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी नहीं की. शाहिद से शादी के बाद मीरा भी काफी चर्चा में आ गई थी.
हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर ये लड़की कौन है जिसने शाहिद का दिल चुरा लिया. बताया जाता है कि मीरा ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी जिसके बाद शाहिद से उनकी मुलाकात हुई थी.
View this post on Instagram
बताया जाता है कि शाहिद और मीरा के परिवार वाले एक सत्संग में जाया करते थे जहां इनके रिश्ते की बात शुरू हुई थी. ये भी पढ़ें: Lockdown Diaries: शाहिद कपूर ने बेड पर मीरा राजपूत के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो, वाइफ को कहा- सेक्सी सेक्सी
View this post on Instagram
शाहिद और मीरा की उम्र में 13 साल का फर्क है. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो मीरा से शादी के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि वो 21 साल की लड़की से शादी नहीं करना चाहते थे. लेकिन एक दूसरे से मिलने और 7 घंटे तक बात करने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वें दोनों एक दूसरे के लिए बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर से वाइफ मीरा राजपूत ने किया था सवाल, पूछा- कहीं तुम ड्रग एडिक्ट तो नहीं?
View this post on Instagram
इसके बाद इन्होंने अपने परिवार के आशीर्वाद के साथ एक गुरुद्वारे में शादी कर ली थी. शादी के एक साल बाद अगस्त, 2016 में बेटी मिशा कपूर (Misha Kapoor) का जन्म हुआ था. इसके दो साल बाद सितंबर 2018 में मीरा ने बेटे जैन कपूर (Zain Kapoor) की जन्म दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2020 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

